फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति चंडीगढ़ में अपनी कार से चलेंगे, अनोखी खासियतें

Wed, 20 Jan 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद की कार 'सिट्रोन C5Ds हाइब्रिड' एक बार फिर सुर्खियों में है। राष्ट्रपति ओलांद 24 जनवरी को भारत में चंडीगढ़ आ रहे हैं। देखिए, वे कौन सी चीजें हैं जो इस कार को सामान्य कारों से अलग बनाती हैं।
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति चंडीगढ़ में अपनी कार से चलेंगे, अनोखी खासियतें

2 of 5
राष्ट्रपति ओलांद और उनके साथ आने वाले पूरे प्रतिनिधिमंडल के लिए सभी गाड़ियां एक विशेष विमान के जरिए चंडीगढ़ भेजी जाएंगी। यह विमान एक दिन पहले यानी 23 जनवरी को ही चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। गाड़ियां फ्रेंच अथॉरिटी की निगरानी में ही रहेंगी। पूरे काफिले में फ्रेंच की गाड़ियां ही सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी। एक भी लोकल गाड़ी काफिले में इस्तेमाल नहीं होगी। सुरक्षा की दृष्टि से काफिले के लिए गाड़ियां फ्रेंच अथॉरिटी उपलब्ध करवा रही हैं।

विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति चंडीगढ़ में अपनी कार से चलेंगे, अनोखी खासियतें

3 of 5
राष्ट्रपति ओलांद की कार ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह कार एक्सेलरेटर बूस्टर की सहायता से प्रति किलोमीटर महज 99 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करती है जो दूसरी कारों से बहुत कम है। सिटी में इस कार को इलेक्ट्रिक मोड पर चलाया जा सकता है। हालांकि रोड पर बेस्ट परफॉर्मेंस वाला एचडीआई डीजल इंजन और हाई एफिशिएंट मोड पावर ड्राइविंग भी इसकी खासियत है।

फ्रांस के राष्ट्रपति चंडीगढ़ में अपनी कार से चलेंगे, अनोखी खासियतें

4 of 5
कार में हाईटेक सेफ्टी सिस्टम लगा है। इसमें से हाईड्रोलिक इलेक्ट्रिक पंप असिस्टेंस सिस्टम भी एक है। कार पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। बड़ी सनरूफ की सुविधा भी कार में उपलब्ध है। पारदर्शी हेड अप डिस्प्ले स्क्रीन, 200 ब्रेक होर्स पावर (बीएचपी), फोर ड्राइव व्हील्स भी कार को दूसरों से अलग करती है। डीएस 5 हाइब्रिड 4 के बेस मॉडल 33 लाख का है लेकिन राष्ट्रपति ओलांद की कार काफी एडवांस हैं जिससे ये ज्यादा महंगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति चंडीगढ़ में अपनी कार से चलेंगे, अनोखी खासियतें

5 of 5
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा की कार 'बीस्ट' भारत में सुर्खियां बटौर चुकी है। 18 फीट लंबी, साढ़े सात टन भारी 'बीस्ट' 60 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह कार रासायनिक, जैविक हमलों को भी नाकाम करने में सक्षम है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार मैं बैठे-बैठे वाई फाई, सैटेलाइट फोन और डायरेक्ट लाइन से चौबीसों घंटे उप राष्ट्रपति और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के संपर्क में रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें