सिर्फ 25 हजार रुपये में परिवार संग दो देशों की यात्रा करें, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी। ऑफर जारी हुआ है, देखें और बुकिंग कराएं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
टूर एंड ट्रैवलिंग
आने वाली गर्मियों की छुट्टियों में आप विदेश जाना चाहते हैं तो मौका अभी है। आप चाहें तो अपनी यात्रा को सस्ती और किफायती बना सकते हैं। यही मौका है, जब आप बजट टूर पैकेज तैयार करवाने के साथ ही बुक करवा सकते हैं। चाहें तो ऐसे पैकेज टूरिंग वेबसाइट के माध्यम से करवाएं या फिर आप ट्राइसिटी की टूर एंड ट्रेवल कंपनियों के माध्यम से ऐसे पैकेज करवा लें।
विज्ञापन
3 of 7
travelling
मई और जून के अवकाश के दौरान सैर सपाटे के लिए आपको यह पैकेज 25,000 रुपये तक पड़ेंगे। इस बजट में आपको थाईलैंड, सिंगापुर में घूमने का मौका भी मिल सकता है। यदि टूर एंड ट्रैवल कंपनी की मानें तो भारतीयों को सबसे ज्यादा थाईलैंड या बैंकॉक शहर पसंद है। इसमें आप पच्चीस हजार रुपये के बजट में कोरल आइसलैंड और बैंकॉक घूम सकते हैं।
4 of 7
travel
खूबी यह है कि यहां भारतीयों को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही सिंगापुर और मलेशिया का पैकेज भी इस समय काफी सस्ती दरों पर उपलब्ध है। इसके लिए तीन रात और चार दिन की कीमत औसतन पच्चीस हजार रुपये से तीस हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
5 of 7
travelling
टूर पैकेज- तीन रात और चार दिन टूर कॉस्ट- पैकेज की शुरूआत 25 हजार रुपये वीजा फीस- पैकेज के अलावा
विज्ञापन
6 of 7
ट्रैवल एजेंट
टूर में है यह
- हवाई किराया और टैक्स
- बैंकाक में दो रात का होटल स्टे
- पटाया में 2 रात का होटल स्टे
- बैंकॉक में लोकल ट्रांसपोर्ट और सिटी ट्रिप
- कोरल आइसलैंड का ट्रिप और लंच
- लोकल इंग्लिश स्पीकिंग गाइड
क्रूज का है सबसे ज्यादा क्रेज
मलेशिया और सिंगापुर के बीच चलने वाले क्रूज को लेकर काफी क्रेज है। स्टार क्रूज पर एक व्यक्ति का तीन दिन का पैकेज औसतन 26 हजार से 29 हजार रुपये तक है। चंडीगढ़ के लोग इस टूर के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। एक ट्रेवल कंपनी के मालिक सुनील ने बताया कि कुछ लोग नया अनुभव लेना चाहते हैं और इसी वजह से क्रूज के साथ ही वह सिंगापुर और मलेशिया के लिए खास पैकेज ले रहे हैं, जिसमें मलेशिया और सिंगापुर की सैर और होटल में स्टेज भी शामिल है। यह पैकेज औसतन पचास हजार रुपये तक है।