फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

Wed, 02 Dec 2015 08:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
फतेहाबाद की एसपी संगीता विज के तबादला आदेश जारी होने से भले ही मंत्री अनिल विज की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही हो, लेकिन उनकी काफी बातें ऐसी हैं, जो आपको उनका मुरीद बना देंगी। देखिए।
विज्ञापन

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

2 of 8
15 मार्च 1953 को जन्मे अनिल विज ने आजीवन शादी न करने का प्रण लिया हुआ है। अनिल विज के परिवार में उनके दो भाई हैं। राजिंदर विज और कपिल विज। वे दोनों शादीशुदा हैं और वे ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं।
विज्ञापन

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

3 of 8
1968 में अंबाला के बनारसी दास हाई स्कूल से 12वीं की। 1972 में विज ने सनातन धर्म कॉलेज से बीएससी की डिग्री ‌हासिल की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ज्वॉइन कर अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया। 1970 में विज एबीवीपी के महासचिव नियुक्त हुए।

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

4 of 8
1974 में उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी शुरू की। 1990 में जब सुषमा स्वराज राज्यसभा सदस्य बनीं तो अंबाला कैंट की सीट खाली हो गई। तब बीजेपी ने अनिल विज को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया। ऑफर स्वीकार करते हुए विज ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

5 of 8
1990 में अनिल विज ने पहली बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और वे जीते भी। 1996 और 2000 में भी चुनाव जीते। 2005 में चुनाव हार गए, लेकिन 2009 और 2014 का चुनाव जीतकर वे अंबाला कैंट से बीजेपी विधायक बने।
विज्ञापन

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

6 of 8
हरियाणा में पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर अनिल विज को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। मुख्यमंत्री भले ही वे न बनें, लेकिन बतौर कैबिनेट मंत्री स्वास्‍थ्य विभाग, चुनाव विभाग, हरियाणा चुनाव आयोग और खेल एवं युवा मामलों का विभाग संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

7 of 8
अनिल विज भले ही हरियाणा सरकार में मंत्री बन गए हैं, लेकिन आज भी अंबाला शहर में एक चाय की दुकान पर हर सुबह लोगों की समस्याएं सुनते हैं। चाय की दुकान पर उनसे मिलने और उन्हें सुनने वालों की भीड़ लगती है। उन्होंने अपनी सरकार को ही कई बार आइना दिखाया है।
विज्ञापन

लेडी IPS से भिड़े मंत्री की ये 8 रोचक बातें उनका मुरीद बना देंगी

8 of 8
अनिल विज की छवि एक छापेमार मंत्री के रुप में है। उनके ट्वीट काफी चर्चा में रहते हैं। लोग उन्हें तेज तरार्र नेता मानते हैं। वे कहीं भी अस्पताल व सरकारी विभागों में छापेमारी के लिए पहुंच जाते थे। उन्होंने कई दर्जन कर्मचारियों को सस्पेंड किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें