चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में चल रहे तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवल का समापन हो गया। देखिए कुछ रंगारंग तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ कार्निवाल के कुछ रंगारंग अंदाज
2 of 6
कार्निवल में अंतिम दिन लेजर वैली में म्यूजिकल नाइट के दौरान पंजाबी गायक मनमोहन वारिश और कमल हीर ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस मौके पर सलाहकार विजय देव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कमल हीर ने जैसे ही नाले चरखा कतदी-कतदी, कुड़ियो गाया न करनी की प्रस्तुति दी, वैसे ही दर्शक झूमने लगे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ कार्निवाल के कुछ रंगारंग अंदाज
3 of 6
इसके बाद मनमोहन वारिश ने अपने पंजाबी विरसे में एना प्यार सानु न कर अड़िए, बन पीड़ आंखा वीच रड़कांगे की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान चंडीगढ़ पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव समेत अन्य आलाधिकारी उपस्थित रहे।
तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ कार्निवाल के कुछ रंगारंग अंदाज
4 of 6
मेरे सपनों की शहर के थीम पर बने कार्निवल में लगे झूले और स्टालों पर लोगों ने पदर्शनी देखी। इस दौरान स्मार्ट सिटी के स्टाल पर तीन दिन में 1300 लोगों ने सुझाव फार्म भरा। इसमें लोगों ने अधिकतर महिलाओं की सुरक्षा, पानी, हरियाली को सही तरीके से विकसित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ कार्निवाल के कुछ रंगारंग अंदाज
5 of 6
चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर गाने के कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के साथ बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा।
तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ कार्निवाल के कुछ रंगारंग अंदाज
6 of 6
चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से ऑन द स्पाट फोटोग्राफी कंपीटीशन का आयोजन किया गया। इसमें पहला स्थान अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट प्रदीप सैनी, दूसरा स्थान साहिल और तीसरा स्थान अमर उजाला के दीपक अरोड़ा ने हासिल किया। वहीं प्रतियोगिता में जज की भूमिका में इंदरजीत गुप्ता उपस्थित रहे।