मात्र 13 हजार में दक्षिण भारत के सात तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे, वो भी स्पेशल ट्रेन से। इसका शेड्यूल जारी हो गया है। बुकिंग शुरू हो गई है, देखिए कहीं मौका छूट न जाए।
विज्ञापन
2 of 5
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के धार्मिक पर्यटकों के लिए भारत दर्शन ट्रेन आगामी 2 अगस्त को चंडीगढ़ से रवाना होने वाली है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) चंडीगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि महज 13230 रुपये में 11 दिन और 12 रात में पर्यटकों को सात तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी और जयपुर में यात्री सवार हो सकते हैं। यह ट्रेन 1 अगस्त को जम्मू तवी से शाम 6.30 बजे रवाना होगी और पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 of 5
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
2 अगस्त, 2019 की सुबह यह गाड़ी चंडीगढ़ से रवाना होगी और 6 अगस्त को सुबह रामेश्वरम पहुंच जाएगी। वहां से यात्रियों को स्वामी रामनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। उस दिन रात्रि विश्राम की व्यवस्था रामेश्वरम में ही होगी। अगले दिन गाड़ी मदुरै पहुंच जाएगी, जहां से मीनाक्षी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। वहां से गाड़ी तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो जाएगी। वहां कोवलम समुद्र तट और पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे, जिसके बाद शाम में गाड़ी कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएगी। कन्याकुमारी में समुद्र तट और विवेकानंद रॉक का भ्रमण कर यात्री तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।
4 of 5
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
आठवें दिन गाड़ी रेनिगुंटा पहुंचेगी, जहां से यात्रियों को तिरुपति ले जाया जाएगा। तिरुपति में ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी। अगले दिन पद्मावती मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। 11वें दिन गाड़ी वापसी यात्रा के लिए रवाना हो जाएगी। बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से या फिर एजेंट के माध्यम से कराई जा सकती है। चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित आईआरसीटीसी के हेड ऑफिस में भी बुकिंग करवाई जा सकती है। 8 से 14 दिन के भीतर टिकट कैंसिल करवाने पर 25 फीसदी टूर पैकेज का चार्ज देना होगा। 4 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी टूर पैकेज का चार्ज देना होगा। 4 दिन पहले या उससे भी कम पर 100 फीसदी टूर पैकेज का चार्ज देना होगा।
स्पेशल ट्रेन में हैं 804 सीटें
स्पेशल ट्रेन में कुल 804 सीटें उपलब्ध होंगी। इस पैकेज में यात्रियों को शाकाहारी सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना व रात का भोजन दिया जाएगा। वहीं ठहरने के लिए नॉन एसी धर्मशाला की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिन शहरों में ट्रेन रुकेगी, वहां घूमने के लिए नॉन एसी बस की सुविधा मिलेगी। - सुखविंदर पाल सिंह, रीजनल मैनेजर, आईआरसीटीसी चंडीगढ़