फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

Mon, 17 Nov 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 14
पंजाब के दौरे पर आईं यूएसए की गर्वनर निक्की हेले दो अलग-अलग अंदाज में नजर आईं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

2 of 14
अमेरिका के साउथ कैरोलीना की गर्वनर निकी हैले ने पहले अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेका। वे बोलीं कि हरिमंदिर साहिब में आकर व यहां शीश नवाकर मुझे सुकून हासिल हुआ है।
विज्ञापन

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

3 of 14
माता-पिता से हरिमंदिर साहिब व सिखों के इतिहास के संबंध में बातें सुनती थी। वह जो भी बताते थे, उसे आज रियलिटी में देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

4 of 14
मेरा परिवार पंजाबी है इसलिए मुझे पंजाब से बहुत लगाव है। अमृतसर की पवित्र धरती पर आना मेरे जीवन की एक विशेष यादगार में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

5 of 14
मेरे पिता ने पंजाब से अमेरिका आकर काफी मेहनत से अपने आप को अमेरिका में स्थापित किया है। इसी वजह से मैं साउथ कैरोलीना की गर्वनर के पद पर पहुंचने में कामयाब हुई हूं। हैले गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अपने दौरे के दौरान विद्यार्थियों के साथ विचारों का सांझा कर रही थी।
विज्ञापन

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

6 of 14
इस दौरान गवर्नर निकी हैले ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, कर्मचारियों और शोधार्थियों के साथ भी विचार साझा किए। वीसी ने हैले का वहां पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

7 of 14
हैले ने कहा कि साउथ कैलोरीना राज्य और पंजाब में आर्थिक व राजनीतिक संबंध और भी मजबूत बन सकते हैं अगर पंजाबी वहां पर निवेश करें। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी।

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

8 of 14
यूएसए के साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हैले पंजाब आईं तो पंजाबियत में रंग गई। देखिए, उन्हें पंजाबी लिबास में।

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

9 of 14
निक्की हैले कहती हैं कि भारत उनका दूसरा घर है, जैसे यूएसए के साथ उनका लगाव है ठीक उसी तरह भारत से है। उनका मकसद दोनों घरों को जोड़ना है।

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

10 of 14
निक्की हैले ने चंडीगढ़ और पंजाब की इंडस्ट्री को साउथ कैरोलिना में व्यापार, निवेश, साझेदारी और व्यापारिक रिश्तों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि कैरोलिना में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेशकों को कैरोलिना की स्थानीय सरकार बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी।

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

11 of 14
18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आईं निक्की यूएसए में भारतीय मूल की महिला गवर्नर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि बिजनेसमैन अच्छा परफारमेंस करेंगे तो निश्चित तौर पर उनकी मदद की जाएगी।

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

12 of 14
निक्की हैले ने कहा कि उनके देश में जॉब, एजुकेशन, हेल्थ की सेवाएं मिलेंगी। व्यापार के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसके माध्यम से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साउथ कैरोलिना में आटोमोबाइल, एरो स्पेस, आईटी फार्मास्युटिकल, रबर, टैक्सटाइल सहित अन्य इंडस्ट्री में काफी संभावनाएं हैं।

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

13 of 14
निक्की हैले ने बताया कि बोइंग का लीडिंग प्लांट कैरोलिना में है। जल्द ही बीएमडब्ल्यू भी अपना प्लांट वहां लगाने जा रहा है। कैरोलिना में सिर्फ एक ही कंडीशन है, वह यह कि लोकल मैन्युफैक्चरर से ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदें। इससे स्थानीय व्यापारियों का काम भी बढ़ेगा और इंडस्ट्री को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

देखिए, यूएसए की गर्वनर के अमृतसर में दो रूप

14 of 14
सीआईआई इंटरनेशनल पालिसी काउंसिल के चेयरमैन सुनील कुमार मुंजाल ने कहा कि सीआईआई की कोशिश इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है। जीडीपी ग्रोथ के लिए नई सरकार नए स्टेप ले रही है। सीआईआई की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा स्किल्ड वर्कर तैयार करें। उन्होंने कैरोलिना में व्यापार की संभावनाओं को बेहतर बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें