फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद को मिला मां से जुड़ा खास तोहफा, भावुक हो उठा मसीहा, क्यों कहा- जल्द खींचूंगा सेल्फी

Fri, 01 Jan 2021 07:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सोनू सूद की मां के नाम पर रोड का नामकरण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के मोगा स्थित अभिनेता सोनू सूद के पैतृक निवास के पास उनकी मां स्वर्गीय प्रो. सरोज सूद के नाम पर रोड का शुभारंभ किया गया। रोड का  विधायक डॉ. हरजोत कमल और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर व बहनोई गौतम सच्चर ने इस सड़क का शुभारंभ किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि प्रो. सरोज सूद खुद में एक संस्था थीं। उनके बहुत से विद्यार्थी उन्हें आज भी प्यार करते हैं और याद करते हैं। प्रो. सरोज सूद ने हमेशा ही अपने विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनने का गुर सिखाया था। साथ ही अपने बेटे को भी लोगों की मदद करने की सीख दी थी और आज अपनी मां के आशीर्वाद से सोनू सूद शोहरत की ऊंचाइयों पर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनू सूद ने देश के लिए बहुत काम किया। उनको सम्मान देने के उद्देश्य से इस रोड का नाम उनकी मां के नाम रखा है। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस व एडीसी अनीता दर्शी ने कहा कि सोनू सूद जैसा बेटा मिलना हर माता-पिता के लिए सौभाग्य की बात है। वे हमेशा अपने माता-पिता की बरसी पर मोगा आते हैं और जरुरतमंदों की मदद में नेक कार्य करते हैं। 

4 of 6
दीवार पर बनाई गई सोनू सूद की पेंटिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिनय जगत में तो सोनू सूद ने अपना नाम खूब रोशन किया। मगर कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर सोनू सूद ने नई मिसाल पेश की। आज अगर सोनू सूद के माता-पिता जीवित होते तो यह देख बेहद खुश होते। सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर ने प्रशासन का आभार जताया। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोड के साथ खींचूंगा जिदंगी की सबसे खास सेल्फी
अभिनेता सोनू सूद ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि आज वे बेहद गौरवाविंत महसूस कर रहे हैं कि मोगा में उनकी मां के नाम पर रोड का शुभारंभ हुआ है। जिस रोड पर वे अपनी माता को स्कूटर पर बैठाकर स्कूल छोड़ने और लेने जाते थे। जिस रोड से उनके पिता गुजरते थे। आज उस रोड का नाम उनकी मां के नाम पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनू सूद प्रतीक्षा नहीं कर पा रहे कि वे कब वापस आए और इस रोड के साथ सेल्फी ले। सोनू सूद ने बताया कि यह सेल्फी उनकी जिंदगी की सबसे खास तस्वीर होगी। आज अगर मम्मी-पापा होते तो बहुत खुश होते कि उनका बेटा कामयाब हो गया है और उनका नाम रोशन कर रहा है। वो जहां भी हैं उनका आशीर्वाद इसी तरह उन पर बना रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें