स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत के मुंह में समाये आईएएस आशीष दहिया को अंतिम विदाई दी गई तो देखकर मां बाप बेसुध हो गए, वहीं पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
2 of 8
IAS आशीष दहिया को दी गई अंतिम विदाई
मंगलवार को दिल्ली के एम्स में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर तीन बजे आशीष दहिया का शव खरखौदा स्थित उनके आवास और बाद में पैतृक गांव मंटिडू लाया गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशीष के चचेरे भाई सुशील दहिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन करने के लिए उनके खरखौदा स्थित आवास पर भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
IAS आशीष दहिया को दी गई अंतिम विदाई
आशीष एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी कर स्वर्ण पदक के साथ लौटे थे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया था, लेकिन अब खरखौदा क्षेत्र वासियों में शोक की लहर है। स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व जिला उपायुक्त ने आशीष दहिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला उपायुक्त केएम पांडुरंग ने आईएएस आशीष दहिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
4 of 8
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आईएएस एकेडमी मसूरी के उपनिदेशक रवि शंकर, एसडीएम गोहाना अजय कुमार, बीडीपीओ मनीष मलिक, पूर्व विधायक पदम दहिया, बिग्रेडियर सत्यदेव दहिया, प्रीतम खोखर, कुलदीप काकराण, संजय पहलवान, कुलदीप पहलवान, मंडी प्रधान नरेश, सुरेंद्र दहिया, सीआरए कालेज प्रबंधक समिति प्रधान सुरेंद्र दहिया, अजीत सैनी, ओमप्रकाश, रवींद्र, धर्मप्रकाश, कमल शर्मा भी अशोक दहिया के निधन पर शोक जताने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 8
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
वहीं आशीष दहिया की मौत से पूरा देश और परिवार हैरान है। एक अफसर जो पुलिस की ट्रेनिंग ले चुका है, आईएफएस की ट्रेनिंग ले चुका है और अब आईएएस की ट्रेनिंग पूरी कर चुका था। नेशनल लेवल का तैराक था और भाखड़ा डैम को तैरकर पर कर चुका था, उसकी मौत डूबने से कैसे हो सकती है? आशीष दहिया के चचेरे भाई सुशील हत्या की आशंका जताते हुए मौत की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
6 of 8
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
गौरतलब है कि आशीष एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी करके घर लौटे थे। आशीष दहिया को ट्रेनिंग पूरी होते ही पोस्टिंग भी मिल गई थी। वहां ज्वाइन करने से पहले ही वह परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने के लिए आए थे। इस बीच दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से पार्टी दी गई। इसमें अपना दोस्तों के साथ गए थे।
विज्ञापन
7 of 8
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
पार्टी के दौरान तैराकी की जा रही थी कि एक महिला अफसर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आशीष और अन्य अफसर पूल में कूद गए। महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल से बाहर नहीं आया। सभी तलाश ही रहे थे कि कुछ देर बार उसकी बॉडी पानी में तैरती दिखी। अफसर उसे निकालकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आशीष दहिया को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बतौर एडीसी पोस्टिंग मिली थी। वहीं आशीष दहिया ट्रेनिंग में ओवर ऑल दूसरे स्थान पर रहे थे और व्यवसायिक पाठ्यक्रम के फेस-1 के अंतिम चरण में मूलभूत आर्थिक सिद्धांत एवं पंचवर्षीय योजनाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्ण पदक मिला था। इसलिए परिवार समेत आसपास के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।