महिला सहकर्मी को बचाते हुए स्वीमिंग पूल में डूबने से आईएएस आशीष दहिया की मौत हो गई तो परिवार ने पहली बार बयान देते हुए चौंकाने वाला राज खोला।
विज्ञापन
2 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
दरअसल, सोनीपत के खरखौदा निवासी आईएएस आशीष दहिया की मौत से पूरा देश और परिवार हैरान है। एक अफसर जो पुलिस की ट्रेनिंग ले चुका है, आईएफएस की ट्रेनिंग ले चुका है और अब आईएएस की ट्रेनिंग पूरी कर चुका था। नेशनल लेवल का तैराक था और भाखड़ा डैम को तैरकर पर कर चुका था, उसकी मौत डूबने से कैसे हो सकती है?
विज्ञापन
3 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
जी हां, यह खुलासा आशीष दहिया के चचेरे भाई सुशील ने किया कि आशीष काफी अच्छे तैराक थे। वे एक बार हिमाचल प्रदेश में बने भाखड़ा नंगल डैम तैर कर पार कर चुके थे। ऐसे में डूबने से उनकी मौत होने संदिग्ध है। सुशील ने हत्या की आशंका जताते हुए मौत की जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
4 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
30 वर्षीय आशीष हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के मटिंडू गांव के रहने वाले थे। जन्म 15 जनवरी 1986 को हुआ था। उनके पिता कृषि विभाग से बतौर खंड कृषि अधिकारी रिटायर्ड हैं, जबकि मां गवर्नमेंट टीचर रिटायर्ड हैं। आशीष दहिया ने पहली से दसवीं तक की शिक्षा सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल से प्राप्त की। 2003 में सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ बारहवीं की।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया और भारत पेट्रोलियम नोएडा में दो वर्ष तक मैनेजर के पद पर नौकरी की, लेकिन सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे। इसलिए आशीष ने वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 8वां रैंक प्राप्त किया और बतौर डीएसपी सिरमौर में पद संभाला। इसके बाद सिविल सर्विसेज में 411वां रैंक हासिल की और भारतीय रेवेन्यू सर्विसेज के तहत फरीदाबाद में बतौर आबकारी आयुक्त पद संभाला।
विज्ञापन
6 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
पर ये काफी नहीं लगा और फिर से यूपीएससी क्लियर करके 53वां रैंक हासिल किया। इसी के तहत वे दिल्ली के बेरसराय फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आईएएस की ट्रेनिंग ले रहे थे कि हादसा हो गया। दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से दी गई पार्टी में अपना दोस्तों के साथ था। पार्टी के दौरान तैराकी की जा रही थी कि एक महिला अफसर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आशीष और अन्य अफसर पूल में कूद गए।
महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल से बाहर नहीं आया। सभी तलाश ही रहे थे कि कुछ देर बार उसकी बॉडी पानी में तैरती दिखी। अफसर उसे निकालकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। जब आशीष पूल में कूदा तो नशे की हालत में और वह तैर नहीं पाया।