सोनाली फोगाट।
- फोटो : फाइल फोटो
लोगों का काफी प्यार मिला, हालांकि मैं जीत नहीं पाई। रियलिटी शो में आना मेरे लिए बड़ी बात थी। मुझे लगा था मैं यहां एक हफ्ते से ज्यादा टिक नहीं पाऊंगी लेकिन 33 दिन तक वहां रही। यह मेरे लिए बड़ी बात है। सलमान भी मेरी इज्जत करते हैं। यह क्या कम है। फोगाट ने कहा कि मैंने शो में अपना असली व्यक्तित्व दिखाया। पहले सोचती थी कि पटकथा के अनुसार शो चलता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वहां हर व्यक्ति अपने व्यवहार के अनुसार कार्य करता है।