भगवंत मान के बेटा और बेटी।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में बच्चों को देखकर भगवंत मान भावुक हो गए। वह सात साल बाद अपने बच्चों से मिले थे। दरअसल, भगवंत मान की पत्नी इंद्रप्रीत कौर तलाक के बाद अपने बच्चों समेत अमेरिका में जा बसी थीं। पत्नी से तलाक होने के बाद भगवंत मान मोहाली में अकेले रहते थे। जिस तरह से भगवंत मान, भारत में नाम काम कर रहे हैं, ठीक उसी तरह उनके बेटे दिलशान अमेरिका में बुलंदियों को छू रहे हैं। वह अमेरिका में बास्केटबॉल के प्लेयर हैं और खेल जगत में उनका खासा नाम है।