भारतीय सैनिकों के सिर कटने का गुस्सा रिट्रीट सेरेमनी में भी देखा जा रहा है। भारतीय जवानों के कदमों में तेजी और चेहरे पर गुस्सा काफी बढ़ गया है, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Wagah border retreat ceremony
भारत-पाक के बीच रोजाना अटारी बार्डर पर एक ही धुन पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में दोनों मुल्कों के सैनिकों में कदम ताल में अंतर दिखने लगा है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों के कदमों में जहां और तेजी आ गई है वहीं उनके चेहरों पर भारतीय सैनिक के सिर काटने का गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
Wagah border retreat ceremony
30 मिनट की रिट्रीट सेरेमनी में दोनों मुल्कों के बीच 36 का आंकड़ा साफ दिखता है। रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बनने वाले बीएसएफ के आनंद प्रकाश कहते हैं कि दोनों मुल्कों के बीच यह एक परंपरा बन गई है। लेकिन पाकिस्तानी सैनिक आतंकियों की मदद करके भारतीय सैनिकों पर धोखे से वार कर उनके सिर काट लेने की घिनौनी हरकत दोनों मुल्कों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन है। पाकिस्तान यह बार-बार कर रहा है। भारत को चाहिए कि एक बार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए।
4 of 7
Wagah border retreat ceremony
रिट्रीट देखने आए दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी रंजन कुमार कहते हैं कि भारत-पाक के बीच माहौल ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब व हिमाचल के टूरिस्ट निर्भर करता है। पठानकोट में आतंकी घटना के बाद हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व पंजाब का टूरिस्ट अन्य राज्यों को तरजीह देने लगा है। मुझे परिवार के साथ पंजाब आना था लेकिन मैं परिवार के साथ चारो धाम की यात्रा पर निकल गया। भारत को चाहिए कि वह पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे।
विज्ञापन
5 of 7
Wagah border retreat ceremony
बीएसएफ ( अटारी सेक्टर) के डीआईजी जेएस ओबराय कहते हैं कि जवान सतर्क है। सीमा पार हर हलचलों पर बीएसएफ की नजर है। दोनों मुल्कों के बीच उठापटक के दौरान बीएसएफ बखूबी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रही है। निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
6 of 7
Wagah border retreat ceremony
सीमा पर बढ़ी चौकसी, हवाई अड्डे पर निगरानी
पाक की ओर से दो भारतीय सैनिकों के सिर काटे जाने के बाद से ही गृहमंत्रालय ने देश के सभी अति संवेदनशील हवाई अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर चौकसी और बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन अटारी व अंतरराष्ट्रीय अटारी बार्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है। इसके अलावा भारत-पाक के बीच चलने वाली सद्भावना बस व समझौता एक्सप्रेस की सिक्योरिटी और कड़ी कर दी गई है।