फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती नियमों में फेरबदल, ‘मैं कुंवारा हूं’ सेना भर्ती में देना होगा शपथपत्र

Sat, 17 Jun 2017 09:23 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Indian army - फोटो : File Photo
भर्ती के दौरान समाने आ रहे फर्जीवाड़ों पर लगाम कसने के इरादे से सेना ने भर्ती नियमों में कुछ बदलाव किया है।
विज्ञापन

2 of 9
indian army recruitment - फोटो : amarujala
दरअसल, अब अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा कि ‘मैं कुंवारा हूं’ तभी उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा। भर्ती मुख्यालय के सैन्य अफसरों का मानना है कि इससे फर्जीवाड़े पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ समय से भर्ती में फर्जीवाड़े से सेना के अफसर परेशान हैं। इससे बचने के लिए भर्ती के कई नियमों में फेरबदल का फैसला लिया। सेना की खुली भर्ती में 18 साल से अधिक  आयु के युवक ही भाग ले सकते हैं। लेकिन 21 साल से कम आयु के विवाहित युवक भी चयनित हो जाते थे।

4 of 9
indian army recruitment - फोटो : amarujala
लेकिन इसके बाद ट्रेनिंग आदि के दौरान ऐसे युवकों के चोटिल होने या मौत हो जाने पर उनकी पत्नियां सेना पर मुआवजे के लिए दावा ठोक देती थीं। जबकि 21 साल से पहले शादी को कानूनी मान्यता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 9
indian army recruitment - फोटो : amarujala
​इसके कारण सेना के सामने मुश्किल आ जाती थी। इन पचड़ों से बचने के लिए भर्ती मुख्यालय ने फैसला लिया है कि भर्ती के लिए आने वाले 21 साल से कम उम्र के  युवकों को शपथपत्र देना होगा कि वह कुंवारा है।
विज्ञापन

6 of 9
indian army recruitment - फोटो : अमर उजाला
इस शपथपत्र को उसे अपने गांव के सरपंच या शहर में वार्ड के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि से सत्यापित भी कराना होगा।’ उसके बाद ही उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 9
indian army recruitment - फोटो : amarujala
कान में मैल मिली तो अनफिट
भर्ती के दौरान यदि कान में मैल मिलने या फिर कान के बाल बड़े मिले तो आवेदक को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। भर्ती मुख्यालय ने भर्ती के दौरान इससे संबंधित डाक्टरी परीक्षा में फेरबदल किया है। पहले ऐसे अभ्यर्थियों को पूरी तरह से फिट होने के लिए 21 से 42 दिन का समय दे दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें मौके पर ही अनफिट कर दिया जाएगा।
 

8 of 9
indian army recruitment
लिपिक के लिए अब बारहवीं में चाहिए फर्स्ट डिवीजन
सेना में लिपिक पद की भर्ती के दौरान शैक्षणिक योग्यता में भी फेरबदल किया गया है। अब लिपिक पद की भर्ती के लिए अभ्यर्थी को बारहवीं में 60 फीसदी अंक लेने अनिवार्य होंगे। पहले केवल बारहवीं पास से काम चल जाता था।
विज्ञापन

9 of 9
indian army recruitment - फोटो : amarujala
इसके अतिरिक्त गणित और अंग्रेजी में 50 अंक होने भी जरूरी हैं। ऐसा न होने पर उन्हें सैनिक लिपिक परीक्षा के अयोग्य माना जाएगा। इसके अतिरिक्त अब सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड भी देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें