घरवाले घर के बाहर थे, क्योंकि घर के अंदर सांप का जोड़ा था। सांपों का ये जोड़ा पिछले कई दिन से इनके घर के कमरे में घुसा हुआ था। मामला, पिहोवा के गांव बिलोचपुरा का है। देखिए, पूरा घटनाक्रम।
Trending Videos
विज्ञापन
जमीन पर लिपटे दिखे 'नाग नागिन' तो बाहर हुए घरवाले
2 of 6
गांव बिलोचपुरा के निकट स्थित एक डेरे में नाग-नागिन को आपस में लिपटा देख परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। कैथल से सांप पकड़ने वाले सपेरों को बुलाया गया।
विज्ञापन
जमीन पर लिपटे दिखे 'नाग नागिन' तो बाहर हुए घरवाले
3 of 6
कई घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद सपेरों ने नाग नागिन के जोड़े को पकड़ कर पिटारे में बंद किया। इस दौरान सपेरे जगदीश नाथ के हाथ पर काट भी लिया लेकिन तुरंत मिले इलाज के बाद सपेरा सांप के जहर के प्रभाव से बच गया।
जमीन पर लिपटे दिखे 'नाग नागिन' तो बाहर हुए घरवाले
4 of 6
परमजीत सिंह ने बताया कि उनके घर में पिछले कई दिन से नाग नागिन का जोड़ा घुसा हुआ था। कई बार इन्हें देखा लेकिन यह दीवार में घुस जाता था। मंगलवार को जब वह कमरे में गया तो वहां जोड़े को आपस में लिपटा देख घबरा गया और बाहर आकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
जमीन पर लिपटे दिखे 'नाग नागिन' तो बाहर हुए घरवाले
5 of 6
कमरे का दरवाजा बंद कर सपेरों को बुलाया। सपेरों ने बीन बजाकर सांपों को कमरे के दरवाजे तक निकाल लिया लेकिन इसी बीच सपेरे जगदीश नाथ का मुंह दूसरी तरफ होते ही नागिन ने उसके हाथ पर डस लिया। सपेरे के पास मौजूद जहर मोहरे के प्रयोग से वो जहर के प्रभाव से बच गया।
सपेरे जगदीश नाथ ने बताया कि जब उसे या किसी अन्य व्यक्ति को सांप काट जाता है तो वह जहर मोहरे को उसके शरीर पर चिपका देता है। यह सारा जहर चूस लेता है और फिर इसे कच्चे दूध में डालने पर सारा जहर उसमें छोड़ देता है। सांपों को पकड़ सपेरे अपने साथ ले गए।