फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीनों की जिंदगी में उजाला लाएगी स्मार्ट स्टिक, बताएगी रास्ता...जानिए सात खासियतें

Fri, 07 Sep 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
स्मार्ट स्टिक
नेत्रहीनों की जिंदगी में उजाला लाने के लिए एक नायाब अविष्कार हुआ है। अब उन्होंने तमाम मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
अंबाला के बाल वैज्ञानिकों ने ऐसी सेंसर युक्त स्टिक तैयार की है जो नेत्रहीनों को रास्ता बताएगी। स्कूली विद्यार्थियों ने किडो बॉटिक्स संस्था की मदद से इस ‘इलेक्ट्रॉनिक ब्लाइंड स्टिक’ का निर्माण किया है। किडो बॉटिक्स अंबाला के छठी कक्षा के विद्यार्थी दक्ष गोयल, दसवीं कक्षा के विद्यार्थी आर्यन अग्रवाल व आठवीं कक्षा के विद्यार्थी आकाश कुशवाहा अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं जिन्होंने संस्था के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर कामयाबी अर्जित की है।
विज्ञापन

य हैं खासियतें

3 of 5
अंधा
स्टिक में लगा अल्ट्रासोनिक सेंसर व्यक्ति जिस दिशा में बढ़ रहा होगा उसमें मौजूद अवरोध को काफी दूर से ही बिना किसी तार के पहचान लेगा और उसे ऑडियो संकेत में बदल देगा। इसके अलावा स्टिक आग, तापमान, बारिश और अकेले घर में होने पर भी रक्षा करेगी। स्टिक में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम भी है।

4 of 5
eye
अगर इस छड़ी को इस्तेमाल करने वाला इंसान तय दिशा से दूसरी ओर मुड़ता है तो यह स्टिक वाइब्रेट करती है और सही दिशा की ओर संकेत देती है। इस स्टिक का इस्तेमाल करने वाले बुजुर्ग के दिल की धड़कन अगर तेज होती है तो यह अपने आप आपातकालीन सेवाओं को सूचित कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी उम्र से ही विद्यार्थियों की वैज्ञानिक रुचि की पहचान कर रही संस्था

5 of 5
eye sight
किडो बॉटिक्स संस्था की डायरेक्टर ज्योति गुप्ता ने बताया कि नई पीढ़ी की यह स्टिक न सिर्फ बुजुर्गों को अपने घर का रास्ता ढूंढने में मदद करेगी बल्कि उनके दिल की धड़कन और शरीर के तापमान पर भी नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे छह माह से संस्था के साथ जुड़े हैं, जिनके साथ मिलकर संस्था इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। संस्था ने विद्यार्थियों को गाइड किया और स्टिक बनाने में 90 प्रतिशत कार्य विद्यार्थियों द्वारा किया गया है। संस्था के साथ अन्य विद्यार्थी भी जुड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें