16 बार विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री खिलाड़ी से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने टका सा जवाब देकर सभी को चुप करा दिया।
विज्ञापन
2 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
बात कर रहे हैं पंकज अडवाणी की। वे चंडीगढ़ में इंटर यूनिट पेट्रोलियम बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप में शिरकत करने आए थे। आडवाणी ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज भी किया। उन्होंने ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए बिलियर्ड्स पेशेवर वर्ग में बीपीसीएल शाहबाज आदिल खान को 3-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
3 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर 17 खिताब जीत चुके है, पर उन्हें 18वां खिताब जीतने में पांच वर्ष लग गए। लोग मुझसे, अगले खिताब और संन्यास के बारे में पूछते हैं, जबकि मैं अपने खेल में नए सिरे से शुरुआत और उसमें सुधार के बारे में सोचता हूं। मुझमे अभी भी आगे बढ़ने की गुंजाइश बाकी है।
4 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
आडवाणी का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के मायने और पैमाने चार वर्षो में एक बार होने वाले ओलंपिक खेल से नहीं समझा जाना चाहिए। वे यहां नकी राय में हम खेल में महानता का आकलन चार साल में प्रदर्शन के आधार पर करते हैं जिसे समझने में मुझे बहुत कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि इस धारणा को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
सोलह बार के विश्व बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियन आडवाणी ने सवाल किया कि एक खेल ओलंपिक में शामिल नहीं है सिर्फ इसलिए, इसका मतलब यह नहीं कि हम अन्य से कम कठिन मेहनत कर रहे हैं। पंकज ने कहा कि यह दोनों अलग अलग खेल है और दोनों का स्वरूप भी अलग है। इसके साथ ही आडवाणी की राय में आपको हर बार अलग इरादे और तकनीक के साथ टेबल पर आना होता है।
विज्ञापन
6 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
आडवाणी कहते हैं कि कई बार आप अच्छा खेलते हैं और कई बार आपका दिन अच्छा नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है कि स्नूकर में भारतीय खिलाड़ी कमजोर हैं। स्नूकर में अगर हम अपने खिलाड़ियों को मौका देते हैं तो वो काफी आगे जा सकते हैं। अगर हम उन्हें मौका दें और बाहर खेलने के लिए भेजें तो वो क्यों नहीं जीतेंगे। चीन और यूके में हम उन्हें और मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
आडवाणी कहते हैं कि गवर्नमेंट अवॉर्ड मेरे हाथ में नहीं है। अगर किसी को मेरे 16 वर्ल्ड टाइटल नहीं दिखाई देते और वे मुझे हकदार नहीं मानते तो मैं कुछ नहीं कर सकता। मैं सम्मान का हकदार हूं लेकिन इसे पाने के लिए मैं किसी के आगे भीख नहीं मांग सकता। ये कहना है भारत के लिए बिलियर्ड्स और स्नूकर में हर बड़ा खिताब दिलाने वाले पंकज आडवाणी का।
8 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
पंकज ने कहा कि मेरा काम खेलना है। मेरा पूरा फोकस उसी काम पर है और उसी के दम पर मैंने खिताब जीते हैं। मैं अवार्ड के लिए हाथ नहीं फैला सकता। पंकज ने कहा कि ओलंपिक में ये गेम आता है तो अच्छा होगा, लेकिन अगर आपके पास ओलंपिक मेडल नहीं है तो ये जरूरी नहीं कि आप अच्छे खिलाड़ी नहीं है। एक मेडल आपकी काबलियत साबित नहीं कर सकता।
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
पंकज ने अभी तक 12 बार बिलियर्ड्स का विश्व खिताब जीता है, लेकिन स्नूकर में उन्हें कोई बड़ा खिताब नहीं मिला। इसपर उन्होंने कहा कि ये दोनों अलग अलग गेम है और दोनों का फॉर्मेट भी अलग है। आपको हर बार अलग इरादे और तकनीक के साथ टेबल पर आना होता है। कई बार आप अच्छा खेलते हैं और कई बार आपका दिन अच्छा नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है कि स्नूकर में भारतीय खिलाड़ी कमजोर हैं।