पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद पुराना बाईपास फ्लाईओवर पर एंबुलेंस द्वारा ट्रक को ओवरटेक करते समय हुए हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं जबकि अन्य एक ड्राइवर है।
Trending Videos
विज्ञापन
आपको विचलित कर देंगी पंजाब हादसे की तस्वीरें
2 of 5
हादसे में दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजपुरा निवासी हरीश कुमार को लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। इस पर उनकी पत्नी, बहन और उसके दो बेटे एंबुलेंस में उन्हें चंडीगढ़ ले जा रहे थे।
विज्ञापन
आपको विचलित कर देंगी पंजाब हादसे की तस्वीरें
3 of 5
जीटी रोड से चुंगी नंबर-4 की ओर आ रहे एक ट्रक को एंबुलेंस ने तेजी से ओवरटेक किया लेकिन सामने से आ रहे बजरी से भरे ट्रक से टकरा गई और दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
आपको विचलित कर देंगी पंजाब हादसे की तस्वीरें
4 of 5
हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को राजिंदरा और एक को पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से ट्रकों को पीछे तक एंबुलेंस से लाशों को बाहर निकाला।
हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।