देश दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले बाबा राम रहीम ने 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया तो हर कोई बस देखता रही रह गया। देखिए इस जश्न की खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 11
ram rahim birthday
हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा परिसर में भव्य बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें करोड़ों लोग मौजूद रहे और 51 क्विंटल वजनी केक काटा गया।
विज्ञापन
3 of 11
ram rahim birthday
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा नेता पवन बैनीवाल, कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता मौजूद रहे।
4 of 11
ram rahim birthday
डेरे का दावा है कि गुरमीत राम रहीम के जन्मदिन को मनाने के लिए 'एमएसजी नौ बार नौ भंडारा' नाम से समारोह चल रहा था। इसके पहले दिन 10 अगस्त को 10 लाख, 11 अगस्त को 25 लाख, 12 अगस्त को 70 लाख, 13 अगस्त को 80 लाख, 14 अगस्त को 1 करोड़ व 15 अगस्त को 1 करोड़ 50 लाख लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
5 of 11
ram rahim birthday
डेरे का दावा है कि गुरमीत राम रहीम के जन्मदिन को मनाने के लिए 'एमएसजी नौ बार नौ भंडारा' नाम से समारोह चल रहा था। इसके पहले दिन 10 अगस्त को 10 लाख, 11 अगस्त को 25 लाख, 12 अगस्त को 70 लाख, 13 अगस्त को 80 लाख, 14 अगस्त को 1 करोड़ व 15 अगस्त को 1 करोड़ 50 लाख लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
6 of 11
ram rahim birthday
125 प्रशंसकों ने 170.9 गुना 2.5 फीट आकार की लंबी व चौड़ी तथा 3 इंच मोटी केक पर एक लाख 50 हजार मोमबत्तियां जलाई। यह मोमबत्तियां करीब 55 सैकेंड तक जलती रही। अब इसे मोस्ट कैंडल लिट ऑन ए केक के इस नए विश्व रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
7 of 11
ram rahim birthday
समारोह में बाबा ने अपनी ऑटो बायोग्राफी लांच की। 'पैन ड्राइव में उपलब्ध यह बायोग्राफी 50 मिनट की है तथा 33 मिनट का वीडियो एनिमेशन है। राम रहीम ने अपनी आने वाली फिल्म 'एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल' का पोस्टर व मोशन पोस्टर भी रिलीज किया।
8 of 11
ram rahim birthday
बता दें कि संत गुरमीत राम रहीम इंसां के 50वें जन्मदिन पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से इस समारोह के लिए कलाकार बुलाये गये थे। इंडिया गॉट टैलेंट हंट के कलाकार भी यहां पहुंचे।
9 of 11
ram rahim birthday
समारोह में सबसे पहले दिल्ली से आए कलाकारों ने देसी रोप स्टंट दिखाए। इनमें रस्सी पर चलना, रस्सी पर ही लोहे के रिम से चलना, फ्रेम जिसमे चाकू लगा है वहां से छलांग लगा देना, आग के गोले के बीच से छलांग लगाकर दूसरी तरफ पार करना जैसे हैरान करने वाले करतब शामिल थे।
10 of 11
ram rahim birthday
बर्थडे के अवसर पर आयोजित समारोह में ऑल इंडिया सर्व जाट खाप पंचायत के प्रधान नफे सिंह नैन, गठवाला खाप के मलिक खाप के प्रधान बलजीत सिंह मलिक, नैन खाप के उपप्रधान भगत सिंह, ढांडा खाप के प्रधान कुलदीप ढांडा, प्रवक्ता मेहर सिंह नैन व अन्य गणमान्य भी डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने डेरा प्रमुख को 'जाट गौरव सम्मान' से सम्मानित करते हुए पगड़ी पहनाई तथा चांदी का हल भेंट किया।
बता दें कि गुरमीत राम रहीम का जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ। 7 साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना वारिस घोषित कर दिया। डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। इनके अलावा एक बेटी को उन्होंने गोद भी लिया है। गुरमीत राम रहीम की मां का नाम नसीब कौर इंसां।