हरियाणा के करनाल जिले में इन्द्री स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
दीप प्रज्ज्वचलित करके कार्यक्रम की शुरुआत करतीं मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. वीरमति
- फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीरमति ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि प्राचार्या वीरमति ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
3 of 7
दीप प्रज्ज्वचलित करके कार्यक्रम की शुरुआत करते प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्यक्तित्व के विकास के लिए कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कला ईश्वर की देन है और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे न केवल व्यक्तित्व का विकास होगा, बल्कि छिपी हुई प्रतिभा भी उभर कर सामने आएगी।
4 of 7
मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. वीरमति के साथ कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा और डॉ. अनामिका रंगा
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि मंगलवार को गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गायन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनामिका रंगा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. बबीता ने निभाई। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रीटा अरोड़ा और श्रीमति मंजू सैनी शामिल रहे। डॉ. दीपा शर्मा ने मंच का संचालन करके श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
5 of 7
कार्यक्रम का लुत्फ उठाते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनिला ढिल्लों, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र ढिल्लों, डॉ. मंजू मलिक, डॉ. राज कुमार, प्रोफेसर निर्मला, प्रोफेसर नीलम, प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफेसर गुलाब, प्रोफेसर निशा व प्रोफेसर रजनी, श्री सुरेश कुमार, श्री सुमित कुमार, डॉ. रणबीर व कुमारी सोनिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ के सभी सदस्य और काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
विजेता को सम्मानित करतीं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिताओं के रिजल्ट इस प्रकार रहे: गायन प्रतियोगिता में बीए फाइनल ईयर की छात्रा अंजलि पहले, फराह दूसरे और सीरत तीसरे स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में अंशिका और कोमल ने पहला स्थान हासिल किया। स्वीटी द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। इंस्ट्रूमेंट प्ले प्रतियोगिता में बीए फाइनल ईयर की छात्रा अंजलि पहले स्थान पर, बीए सेकेंड ईयर के अंकुश द्वितीय और बीए फर्स्ट ईयर के रामदेव तृतीय स्थान पर रहे।
विजेता को सम्मानित करते वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र ढिल्लों
- फोटो : अमर उजाला
पेंटिंग प्रतियोगिता में शबनूर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अनील प्रथम, नीतिश द्वितीय व मोनिक तृतीय स्थान पर रही। काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीए फाइनल ईयर के छात्र रवि कुमार प्रथम, बीएससी(एनएम) की छात्रा उमा देवी द्वितीय और बीए फाइनल ईयर की रुपल तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम बी ने जीत हासिल की। इस टीम में बीएससी(एनएम) की नगमा, नेहा और अंकुश शामिल थीं।