फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार मीडिया के सामने आई सिंगर सपना, बाहर निकला दिल का दर्द

Fri, 23 Sep 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी होश में आने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई है। मीडिया से बात करते हुए सपना के दिल का दर्द बाहर निकला। जानिए क्या बोलीं सपना?
विज्ञापन

2 of 11
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। सपना ने बताया कि लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हो रहीं थी।
विज्ञापन

3 of 11
सिंगर सपना चौधरी की फर्जी फोटो फेसबुक पर वायरल - फोटो : अमर उजाला
सपना ने बताया कि उन कार्यक्रमों की कुछ वीडियो उनके सुसाइड अटेम्प्ट के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही जा रही हैं। 

4 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लाइव परफॉरमेंस के दौरान कुछ लोग जबरदस्ती किस करते नज़र आ रहे हैं। जबकि एक दूसरे वीडियो में भी लोग अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
वहीं एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे सपना का एमएमएस बताकर वायरल किया जा रहा है। सपना पर बेकाबू होते लोगों के दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में सपना पर लोग पैसे उड़ाते तो कुछ लोग उन्हें छूते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
सपना इस बारे में गुड़गांव पुलिस के पास पहले भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक वीडियो सोशल मीडिया से हटाए नहीं गए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 

8 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।

9 of 11
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। 

10 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
 
विज्ञापन

11 of 11
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें