फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर सिंगर परमीश वर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, मां पर लिखी बात भावुक कर देगी

Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
परमीश वर्मा
मौत के मुंह से बचकर लौटे सिंगर परमीश वर्मा ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी, जिसमें मां को लेकर कही गई बात भावुक कर देगी।
विज्ञापन

2 of 8
parmish verma - फोटो : AMAR UJALA
‘मेरी मां आज जिवें रोई है, रब न करे, पंजाब दे किसी पुत्त दी मां एंवे रोऐ। बाबा नानक दी महर नाल मैं ठीक हां...। वाहे गुरु सरबत दा भला। गोली लगने के बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाबी सिंगर परमीश ने फेसबुक पर गुरु नानक देव की फोटो शेयर करके अपना दर्द बयां किया है। परमीश ने शनिवार को अपने सोशल पेज पर फैंस को उनके लिए दुआ मांगने और कुछ इन शब्दों संग शुक्रिया अदा किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
Parmish Verma
गाल नी कडनी गीत से रातों रात पंजाबी पॉप गायकी और फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियों में आए परमीश वर्मा को यूथ में खासा पसंद किया जाता है। उनकी फैन फालोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके हेयर और दाढ़ी रखने के स्टाइल को हजारों युवा कॉपी करते हैं। अपने सोशल पेज पर शनिवार शाम सात बजे के करीब परमीश वर्मा ने एक कमेंट के जरिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

 

4 of 8
Parmish Verma
उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। वे अब वाहेगुरु एवं फैंस की दुआ से ठीक हैं। वहीं इस हमले के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सभी की जुबान पर घटना की निंदा है। गायक के फैंस ने सोशल पेज पर इस हमले का जमकर गुस्सा निकाला है। पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने अपने सोशल पेज पर परमीश वर्मा के हमले पर कहा कि यह बहुत बुरा हुआ है। हमारी पंजाबी इंडस्ट्री को नफरत नहीं प्यार की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 8
Parmish Verma
यू ट्यूब पर गायक के गाने को मिल चुके है 111 मिलियन व्यू
पंजाबी गायक परमीश वर्मा युवाओं के इनदिनों फेवरेट गायक हैं। उनके गीत गाल नी कडनी के यू ट्यूब पर अभी तक 111 मिलियन व्यू हो चुके हैं। इसके अलावा उनकेअन्य पंजाबी गीत कच्चे पक्के यार को 22 मिलियन,  गीत  टौहर नाल छड़ा मुंडा टौहर नाल छड़ा को 27 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं। परमीश न केवल गीत गाते हैं, वे म्यूजिक डायरेक्शन से लेकर लिखते भी हैं। परमीश गीतों के अलावा रॉकी मेंटल फिल्म में अभिनय भी कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
परमीश वर्मा
शनिवार रात हुआ था हमला
पंजाबी सिंगर, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर क्रेटा कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-91 में फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर दिया। इसमें परमीश व उनका दोस्त कुलवंत चहल उर्फ लाडी घायल हो गए। दोनों के घुटनों में गोलियां लगीं। घायल अवस्था में ही कार दौड़ाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हमलावरों ने सिंगर की फारच्यूनर कार पर करीब आठ राउंड फायरिंग की। हमलावर चंडीगढ़ से सिंगर का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
परमीश वर्मा
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फेज-आठ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हैरानी की बात तो यह है कि परमीश के हमले में बच जाने के बाद दिलप्रीत ने फेसबुक पर उन्हें फिर से मारने की धमकी भी दी है।

 
विज्ञापन

8 of 8
Parmish Verma
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ की चौकी में पुलिस ने परमीश के दोस्त कुलवंत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307,  148, 149 व 25-54-59 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में रोचक पहलू यह भी है कि संपत नेहरा गैंग भी दावा कर रहा है कि परमीश पर हमला उसने किया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दावा किया कि जल्दी ही केस हल कर लिया जाएगा। पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें