बैंक अकाउंट खुलवा रखा है या खुलवाना है, जान लें कि खाता खुलते ही आपको ये 10 फायदे मिलते हैं, शायद ही किसी ने बताए हों जानिए।
विज्ञापन
2 of 6
bank
चंडीगढ़ में एक बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंक खाता खुलवाते ही ग्राहकों को कुछ अधिकारी मिल जाते हैं। ज्यादातर लोग इनके बारे में नहीं जानते हैं। इस वजह से वे कई सुविधाओं का प्रयोग नहीं कर पाते।
विज्ञापन
3 of 6
bank
अधिकारी ने बताया कि हर शख्स बैंक में खाता खुलवा सकता है। खाता खोलने का फॉर्म भरकर हस्ताक्षर करके या अंगूठा लगाकर व एक फोटो देकर खाता खुल जाता है। इससे आप लेन-देन कर सकते हैं। बैंकों के लिए जरूरी है कि वे खाता खोलते समय हर जानकारी ग्राहक को दे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो आप शिकायत कर सकते हैं।
4 of 6
bank
खाते में अगर पैसा शून्य हो गया है तो बैंक खाता बंद नहीं कर सकते। खाते में मिनिमम बैलेंस रखने के नाम पर वे जुर्माना भी नहीं लगा सकते। खाता दोबारा शुरू करवाने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। आपके पास फटा या पुराना नोट है तो आप बैंक की किसी भी शाखा में जाकर उसे बदल सकते हैं। अगर आप बैंक की किसी सर्विस से संतुष्ट नहीं है तो शाखा अधिकारी या टॉल फ्री नम्बर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bank
अगर कोई बैंक कर्मचारी आपसे अभद्रता करता है तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है। बुज़ुर्ग/विकलांग लोगों को एक ही खिड़की (जगह) पर सारी सुविधायें देना बैंकों के लिए ज़रूरी है। कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर से 50,000 रुपए तक रकम किसी अन्य बैंक खाते में जमा करा सकता है।
चेक कलेक्शन में बैंक की तरफ से निर्धारित समय से ज्यादा वक्त लगने पर ग्राहकों को मुआवजा पाने का अधिकार है। मुआवजे की रकम साधारण ब्याज दर के हिसाब से चुकाई जाएगी। किसी ग्राहक ने बैंक से लोन लिया है, जिसके लिए सिक्योरिटी दी है तो इस मामले में पूरी देनदारी चुकाए जाने के 15 दिन के भीतर सिक्योरिटी वापस मिलनी चाहिए।