मामले में सतपाल तंवर की शिकायत पर पुलिस ने सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन आवेदन में उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए एफआईआर निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
6 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
एक बार फिर हम आपको बताते हैं कि कौन हैं सपना चौधरी। जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुरू से ही विवादों में रही हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आई। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी।
विज्ञापन
7 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई।
8 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
9 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया।
10 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया। ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है।
11 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने पैसा कमाने के लिए परफोरमेंस देगी तो कम्पनी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।