फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के जारी मेनीफेस्टो पर छिड़ा धार्मिक विवाद, देखिए तस्वीरों में

Wed, 06 Jul 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब में चुनाव के ल‌िए जारी आप मेनीफेस्टो पर छिड़ा धार्मिक विवाद - फोटो : amar ujala
पंजाब में चुनाव के मद्देनजर आप की ओर से जारी मेनीफेस्टो पर छिड़ गया धार्मिक विवाद, स‌िख पंथ नाराज। दरअसल आप के चुनावी घोषणा पत्र में  सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर पर चुनाव चिन्ह झाड़ू के साथ आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की तस्वीर पर आपत्ति जताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब में चुनाव के ल‌िए जारी आप मेनीफेस्टो पर छिड़ा धार्मिक विवाद - फोटो : amar ujala
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं आशीष खेतान को सिख पंथ से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस हरकत से देश विदेश में बसते सिखों के दिलों को ठेस पहुंची है और उनमें भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान को बोलना सिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल और आशीष खेतान शिरोमणि अकाली दल एवं पंजाब सरकार के विरुद्ध कोई बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबां में झांकें।

4 of 5
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब एवं कुरान शरीफ की बेअदबी की घटनाओं की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी के दिल्ली के विधायक एवं कुरान पाक की बेअदबी पर लगे इल्जाम का जवाब क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी बयानबाजी से स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें सिखों की भावनाओं से कोई हमदर्दी नहीं है। उन्होंने अन्य राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि वे परस्पर बयानबाजी के बीच किसी भी धर्म से संबंधित पवित्र ग्रंथ का अपमान न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala
उधर पंजाब के चुनावी घोषणा पत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से करने के मामले में दिल्ली डायलॉग आयोग के चेयरमैन अशीष खेतान और पंजाब डायलॉग के प्रमुख कंवर संधू ने माफी मांग ली है। खेतान ने कहा कि घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम के दौरान अनजाने में निकले कुछ शब्दों के लिए वह माफी मांगते हैं। उनका मकसद किसी भी वर्ग, समुदाय या व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं था। कंवर संधू ने कहा कि यूथ मेनीफेस्टो के कवर पेज को लेकर कुछ लोगों के एतराज आए हैं। इसलिए इस पेज को बदला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें