फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर का दामाद बनेगा किरण का ये 'अनुपम' बेटा, स्पेशल इंटरव्यू

Fri, 08 Jul 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो
एक कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ पहुंचे एक्टर सिकंदर खेर ने नामी अभिनेता अनिल कपूर से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई राज खोले।
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो
सिकंदर खेर, नामी अदाकारा और सांसद किरण खेर व एक्टर अनुपम खेर के बेटे हैं। वे अपनी दोस्त प्रिया सिंह से सगाई कर चुके हैं। प्रिया एक्ट्रेस सोनम कपूर की मौसी की लड़की हैं। ऐसे में वे सोनम कपूर के जीजा हुए और अनिल कपूर के दामाद। इस बात का खुलासा उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो
सिकंदर बताते हैं कि उन्होंने अनिल कपूर को एक दिन फोन किया तो अपने ही अंदाज में बातचीत की। उन्हें मेरे बोलने का अंदाज बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा कि सिकंदर तुम इसी अंदाज में बात किया करो और खुद में इसे बरकार रखो। अब मुझसे ऐसे ही बातचीत करना। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।

4 of 6
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो
मां किरण खेर के बारे में बात करते हुए सिकंदर कहते हैं कि मैंने काफी समय से उन्हें घर पर नहीं देखा। जब से वे राजनीति से जुड़ी हैं, ज्यादातर चंडीगढ़ में ही रहती हैं। शूट के सिलसिले में ही उनका मुंबई आना होता है। दरअसल, उन्हें कई काम होते हैं, जिन्हें पूरा करने वे व्यस्त रहती हैं। वहीं, उन्होंने मुझे खुद चुनने की आजादी दे रखी है। वे कहती हैं कि अभिनय एक रचनात्मक क्षेत्र है। हर किसी की अपनी एक पसंद होती है यहां।
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो
मां किरण खेर की तरह राजनीति में आने के सवाल पर सिंकदर ने कहा कि उन्हें राजनीति पसंद नहीं है। वे इसमें नहीं आना चाहते। राजनीति उन्हें काफी बोर करती है। वहीं, सिंकदर कहते हैं कि अगर उन्हें किसी भी रूप में समाज के लिए कुछ करने का मौका मिलता है तो वे इसमें खुशी से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो
पिता अनुपम खेर के बारे में सिकंदर ने बातचीत की। सिकंदर कहते हैं कि उनके पिता हर रोज काम करते हैं। वे काम को अपने अनुसार रुचिकर बनाकर काम करते हैं। सिकंदर बताते हैं कि मैं अपनी समीक्षा खुद करता हैं और अपनी कमियां खुद निकालकर उनसे खुद ही सीखता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें