फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: मैं सचिन बिश्नोई बोल रहा हूं-मैंने की है सिद्धू मूसेवाला की हत्या, बोला-हमारे पास ऐसे हथियार, जो हॉलीवुड की फिल्मों में दिखते हैं...

Fri, 03 Jun 2022 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताते हुए सचिन बिश्नोई नामक एक व्यक्ति ने फोन पर दावा किया है कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ही सिद्धू मूसवाला की हत्या की है। एक टीवी चैनल को वर्चुअल फोन करके इस व्यक्ति ने कई अन्य खुलासे भी किए हैं। उसका कहना है कि उसी ने मूसेवाला पर गोलियां बरसाई थीं। वह और लारेंस बिश्नोई एक ही गांव के हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि फोन करने वाला बिश्नोई का भांजा है या नहीं। सचिन बिश्नोई ने फोन पर न्यूज चैनल को बताया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था और न ही अपनी ताकत दिखाने के लिए किया गया है। उसने कहा कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला का नाम आया था। कौशल गैंग के शूटरों ने पुलिस के आगे कबूल किया था कि मिड्डूखेड़ा के कातिलों को सिद्धू मूसेवाला ने मदद की थी। उन्हें रहने की जगह उपलब्ध कराई थी और उन्हें पैसों की मदद भी की थी।
विज्ञापन

2 of 8
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
उसने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने जब सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो हमें खुद कार्रवाई करनी पड़ी।
 
विज्ञापन

3 of 8
लाल घेेरे में बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोला- हमारे पास ऐसे हथियार हैं, जो हॉलीवुड की फिल्मों देखे जाते हैं
कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में सचिन बिश्नोई ने कहा कि वह हमारा बड़ा भाई है और उसके भाई के कत्ल के मामले में भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या भी सिद्धू मूसेवाला ने कराई थी। 

 

4 of 8
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई था। इसके बावजूद सिद्धू मूसेवाला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ बदला लेना था। मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मूसेवाला की हत्या में अत्याधुनिक हथियारों के उपयोग के बारे में सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि उनके पास इनसे भी बड़े हथियार हैं और ऐसे हथियार भी हैं, जो आम लोगों ने हॉलीवुड की फिल्मों में देखे होंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 8
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
आपको बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 8
पंजाब - फोटो : फाइल फोटो
पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था। वारदात के वक्त दोनों सुरक्षाकर्मी साथ में नहीं थे।
विज्ञापन

8 of 8
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो
सिद्धू हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे, लेकिन रविवार शाम को वह अपनी थार को खुद चलाकर जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में करीब दस शूटर सवार थे और सभी के पास रिवाल्वर और पिस्तौल के अलावा विदेशी एके-47 थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें