फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: एएन-94 के इस्तेमाल ने उड़ाई खुफिया एजेंसियों की नींद, चीन-पाकिस्तान से भी जुड़ रहा कनेक्शन

Wed, 01 Jun 2022 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में  रूसी हथियार एएन-94 असाल्ट राइफल के प्रयोग से केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। एजेंसियों ने पंजाब में पाकिस्तान और चीन से तस्करी कर लाए जाने वाले प्रतिबंधित हथियारों के मामलों में तार जोड़ने शुरू कर दिए हैं। पंजाब में हो रही गैंगवारों में प्रतिबंधित हथियारों के प्रयोग किए जाने के मामलों को लेकर जल्द ही एजेंसी से जुड़े अधिकारी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेशों की जेलों में बंद गैंगस्टरों से पूछताछ कर सकते हैं। सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर से जोड़कर पुलिस देख रही है। हत्यारों ने मूसेवाला की जीप थार पर 37 राउंड फायरिंग की थी। इसका खुलासा पुलिस ने अपनी जांच में किया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस हमले में प्रतिबंधित रूसी हथियार एएन-94 असाल्ट राइफल का प्रयोग किया गया। इस हथियार के प्रयोग से पंजाब सहित केंद्र की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं।
विज्ञापन

2 of 6
AN-94 असॉल्ट राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस वारदात में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जांच में कुछ और ही सामने आया। जांच में सामने आया है कि मूसेवाला की हत्या में एएन-94 असाल्ट राइफल का इस्तेमाल हुआ। यह इतना घातक हथियार है कि रूसी सेना इसका इस्तेमाल करती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धू मूसेवाला पर जिस तरह से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं हैं उसके लिए किसी आटोमैटिक असाल्ट राइफल की ही जरूरत होती है। इस जरूरत को रूस की बनी एएन-94 असाल्ट राइफल ने पूरा किया और मूसेवाला को अपनी जगह से हिलने का मौका तक नहीं दिया। 

 

4 of 6
लाल घेेरे में बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हथियार कितना घातक है इसका अंदाजा मूसेवाला की थार गाड़ी की हालत को ही देखकर ही लगाया जा सकता है। रूस के अलावा कुछ ही देश हैं जिनके पास एएन-94 असाल्ट राइफल है। वारदात में इसका प्रयोग होने के बाद केंद्रीय एजेंसियां जल्द ही पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश की जेलों में लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य पंजाब से उपजे गैंगस्टरों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
AN-94 असॉल्ट राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों खतरनाक है यह राइफल
एएन-94 असॉल्ट राइफल को एके-47 के विकल्प के तौर पर बनाया गया था। 1997 से लगातार इस राइफल का उपयोग रूसी सेना द्वारा किया जाता है। इसके अलावा यह हथियार कुछ ही देशों के पास है। यह हथियार इतना खतरनाक है कि बर्स्ट मोड में इससे 1800 गोलियां दागी जा सकती हैं। आटोमैटिक मोड में यह हर मिनट 600 राउंड गोलियां दागती है। गोलियों की गति 900 मीटर प्रति सेकेंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाब से होती है हथियारों की तस्करी
हाल ही में सेना द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान से सटी भारत की सीमा में सबसे ज्यादा हथियारों की सप्लाई पंजाब क्षेत्र से होती है, उसके बाद कश्मीर फिर जम्मू से। हथियारों और नशे की तस्करी के लिए पहले ड्रोन असेंबल किए जाते थे, अब चीन निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल होने लगा। सीमा से 10 किलो की भार क्षमता के साथ 23 किलो तक वजनदार ड्रोन पकड़े जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें