सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विभिन्न धार्मिक शख्सियतों ने साझा किया दुख
सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ शिअद के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, शिअद के फिरोजपुर के सीनियर नेता वरदेव सिंह नोनी मान, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह रोजी बरकंदी, शिअद हलका संगरूर के इंचार्ज विनरजीत सिंह गोल्डी, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय नेता प्रभजोत सिंह लुधियाना, यूथ अकाली दल पंजाब के उपाध्यक्ष रेशम सिंह बनांवाली, जिला मानसा के उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह तलवंडी अकलिया, पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, निर्मल सिंह सुतराना, नवतेज सिंह चीमा, जगदेव सिंह कमालू, परमल सिंह, हरमिंदर सिंह लाडी, कर्म सिंह ढिल्लो, बलवीर सिंह बीरेवाल, राजिंद्र सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के साथ दुख साझा किया। इन्होंने मांग की है कि पंजाब सरकार कत्ल के दोषियों को शीघ्र पकड़े और परिवार को इंसाफ दिलाए।