फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर नई व्यवस्था से आया भूचाल, कई नुकसान होंगे

Sat, 15 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
पेट्रोल पंप
एक मई से पेट्रोल व डीजल के दाम रोज बदलने की व्यवस्था से देश में भूचाल आ गया है। इसके कारण लोगों को कई बड़े नुकसान झेलने पड़ेंगें।
विज्ञापन

2 of 11
पेट्रोल स्टेशन
केंद्र सरकार व पेट्रोलियम मंत्रालय ने ट्रायल के रूप में एक मई से नई व्यवस्था का लागू करने का फैसला किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चंडीगढ़, पुडुचेरी, विशाखापट्टनम, उदयपुर और राजकोट को चुना है। नई घोषणा के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का जो रेट होगा, उसी रेट पर उपभोक्ताओं को भी पेट्रोल व डीजल की कीमत देनी होगी।
विज्ञापन

3 of 11
पेट्रोल स्टेशन
केंद्र की इस नई घोषणा से पेट्रोल पंप मालिकों और शहर के लोगों में असमंजस की स्थिति है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें अगर रोजाना बदलेंगी, तो उन्हें इन कीमतों के बारे में कैसे पता चलेगा।  वहीं, शहर के पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि तेल कीमतों में रोजाना बदलाव होने के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान होगा।

4 of 11
पेट्रोल स्टेशन
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तेल कीमतों में अंतर होने से उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। चंडीगढ़ में तेल कीमतें बढ़ेंगी तो उपभोक्ता पंचकूला और मोहाली की ओर रुख करेंगे। ऐसे में शहर के पेट्रोल पंप मालिकों को आने वाले समय में करोड़ों का नुकसान हो सकता है। इंडियन ऑयल के सीनियर डिवीजनल मैनेजर (सीडीएम) सचिन शर्मा ने कहा कि इस फैसले से लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

5 of 11
पेट्रोल स्टेशन
आने वाले समय में पूरे देश में लगभग पेट्रोल व डीजल की कीमतें सामान्य होंगी। सचिन ने कहा कि तेल कीमतों को पेट्रोल मालिकों व डीलरों को ऑनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा पंप मालिक व डीलर अपने बैक एंड पर भी रेट अपडेट कर सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 11
पेट्रोल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ये हैं दिक्कतें: पेट्रोल व डीजल की कीमतें रोज पता करनी होंगी। दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। ऑनलाइन साफ्टवेयर न होने के कारण पंप मालिक रेट को कैसे अपडेट करेंगे। लगातार रेट बदलने से उपभोक्ताओं से हो सकती है धोखाधड़ी।

 
विज्ञापन

7 of 11
पेट्रोल स्टेशन
मालिकों को गाइडलाइन जारी नहीं: सिटको पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर अश्वनी कुमार ने कहा कि रोजाना पेट्रोल व डीजल की कीमतें बदलने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। ऐसे में कीमतों को लेकर पेट्रोल पंप मालिकों और कस्टमर के बीच झड़प हो सकती है।

8 of 11
पेट्रोल स्टेशन
सेक्टर-28 पेट्रोल पंप के मैनेजर बलबीर ने कहा कि  मंत्रालय ने घोषणा कर दी, लेकिन पेट्रोल पंप मालिकों को अभी तक इस संदर्भ में कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई। ऐसे में पेट्रोल पंप मालिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई। जब तेल की कीमतें बदलेंगी तो उन कीमतों को कब और कैसे लागू करना होगा।

9 of 11
पेट्रोल स्टेशन
सेक्टर-9 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सोबन नेगी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। दूसरा लोगों को रोज तेल कीमतों की जानकारी जुटानी होंगी। प्राइवेट बैंक में जॉब करने वाले अनिल ने कहा कि सरकार ट्रायल के लिए इस प्रोजेक्ट को लागू तो कर रही है, लेकिन सरकार व पेट्रोल पंप मालिकों की तैयारी आधी अधूरी दिखाई दे रही है।

10 of 11
पेट्रोल स्टेशन
अनिल ने कहा कि शहर में बहुत से पेट्रोल पंप हैं, लेकिन एक भी पेट्रोल पंप पर डिजिटल डिसप्ले बोर्ड नहीं, जिसकी मदद से लोग पेट्रोल व डीजल के दाम पता कर सके। अनिल ने कहा अभी तेल की कीमतें आधी रात से लागू होती हैं। आने वाले समय में अगर दिन में तेल की कीमतें बदलती व लागू होती हैं, तो इससे लोगों को परेशानी का सामना करना होगा।
विज्ञापन

11 of 11
पेट्रोल स्टेशन
पेट्रोल पंप मालिकों व डीलरों से जल्द ही बैठक होगी, नए फैसले को लेकर गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
- सचिन शर्मा, आईओसी, सीनियर डिवीजनल मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें