फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की रैली: चंद कदमों के सफर के लिए लगाने पड़े शहर के चक्कर

Mon, 16 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
AAP की रैली को लेकर कहीं लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए तो कही चंद कदमों का सफर तय करने के लिए पूरे शहर के चक्कर काटने पड़े। दरअसल मोहाली में आम आदमी पार्टी की सोमवार की राज्यस्तरीय रैली के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम की वजह से आम लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। दिक्कतों और जाम के अलावा पुलिस मुलाजिमों की बदसलूकी लोगों को अलग से सहनी पड़ी। शाम सवा चार बजे रैली खत्म हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह से ही फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में आप समर्थक जुटना शुरू हो गए थे। वहीं, आप की रैली को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ जाने रोड को छोड़कर अधिकतर सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा समस्या फेज-1 मोहाली गांव से वाईपीएस स्कूल की तरफ आने वाले लोगों को उठानी पड़ी। क्योंकि पुलिस ने सेक्टर-52 और फेज-सात की डिवाइडिंग रोड से लेकर वाईपीएस चौक तक बैरिकेडिंग कर रखी थी। इससे लोगों को अन्य सड़कों से होकर निकलना पड़ा। जिससे लोगों को पांच मिनट का सफर बीस से 25 मिनट में तय करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
वहीं, दोपहर के समय जब आप समर्थकों ने चंडीगढ़ की तरफ कूच किया तो शॉपिंग स्ट्रीट से फेज-9 के एजुकेशन बोर्ड की तरफ जाने वाली सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इसी तरह सेक्टर-70 में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर फेज-8 वाली साइड में जाने से रोक दिया। वहीं, आप के समर्थक वाईपीएस चौक पर दोनों तरफ बैठ गए। इससे लोग काफी परेशान हुए। वहीं, बैरिकेडिंग के चलते मुलाजिम, दूधिया और बच्चे को ज्यादा परेशान उठानी पड़ी।

4 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
आप की रैली के कारण करीब 20 मिनट तक फेज-8 में एंबुलेंस जाम में फंसी रही। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एंबुलेंस को जाम से निकाला। इसके अलावा लारेंस और वाईपीएस स्कूल के बच्चों को भी इस दौरान परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
रैली में आम लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी पानी के लिए तरस गए। जो टंकियां प्रशासन की तरफ से मंगवाई र्गइं थीं। उनमें पानी खत्म हो गया था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मंदिरों व घरों से पानी लेकर काम चलाया। इसी बीच एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ध्यान में जब मामला आया तो उन्होंने मौके पर पानी मुहैया करवाने के आदेश दिए, लेकिन यह आदेश भी हवा हवाई साबित हुए।
विज्ञापन

6 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
आप की रैली में जेब कतरे भी पूरी तरह सक्रिय रहे। इस दौरान पहले एक युवक की जेब काट ली गई। इसके बाद रैली ग्राउंड में एनाउंसमेंट की गई कि एक व्यक्ति की जेब काटी गई है। कृपया जिसने जेब काटी है। वह पर्स को रख ले। उसमें जो दस्तावेज हैं उन्हें वापस कर दे। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की जेब पर हमला हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
आप की रैली में अधिकतर लोग दूर गांवों से आए थे। जैसे ही रैली खत्म हुई तो लोग सीधे ठेके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने बीयर और शराब पीकर अपनी गर्मी उतारी।
विज्ञापन

8 of 8
आप की रैली - फोटो : amar ujala
पंजाब से चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले लोग ट्रैफिक जाम से बहुत परेशान हुए। मोहाली सेक्टर एरिया, जीरकपुर और मटौर के साथ लगते चंडीगढ़ बॉर्डर पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलीं। हालांकि, चंडीगढ़ में स्थिति नॉर्मल रही। सोमवार को सुबह से जीरकपुर-चंडीगढ़ बार्डर पर जाम लगना शुरू हो गया था। लगभग 10 बजे की बात करें तो एक गाड़ी को निकलने में एक घंटे का समय लग रहा था। इसी तरह पंजाब के अन्य बॉर्डर एरिया पर भी जाम की तस्वीरें देखने को मिली हैं। मुख्य बार्डर मटौर पर पुलिस ने पहले ही सड़कें बंद कर दी थीं। इस वजह से पंजाब के किसी भी बॉर्डर से चंडीगढ़ में एंट्री करने वालों के जमकर पसीने छूटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें