फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ जाने वाले लाखों यात्रियों और सेवादारों के लिए गुड न्यूज

Mon, 19 Jun 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ - फोटो : SELF
बाबा बर्फानी के दर्शनाथ जाने वाले लाखों यात्रियों और सेवादारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। लंगर ऑर्गेनाइजेशन ने कुछ फैसले लिए हैं, देखिए।
विज्ञापन

2 of 5
Amarnath Yatra 2017 - फोटो : File Photo
अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) की बैठक साइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ श्रीनगर में हुई। इसमें आर्गेनाइजेशन की मांग पर साइन बोर्ड ने लंगर सेवादारों का बिना तीन लाख रुपये तय कर दिया है। बैठक में यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

3 of 5
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
पंजाब से गए आर्गेनाइजेशन के प्रधान विजय ठाकुर और महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि श्रीनगर में साइन बोर्ड और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। आर्गेनाइजेशन ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जिन अधिकारियों की यात्रा में ड्यूटी लगाई जानी है, उन्हें आर्गेनाइजेशन के सदस्यों से मिलाया जाए, ताकि यात्रा दौरान लंगर वालों को कोई परेशानी न आए और तालमेल अच्छा बना रहे।

4 of 5
amarnath yatra - फोटो : file photo
यात्रा के दौरान भंडारे वालों को कोई दिक्कत आती है तो उसे सही तरह से हल किया जा सके। भंडारे वालों के साथ पुलिस वाले इज्जत से पेश आएं। महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि बैठक में यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। गुप्ता ने बताया कि आर्गेनाइजेशन ने साइन बोर्ड से मांग की थी कि लंगर सेवादारों का बोर्ड की तरफ से एक लाख रुपये का बीमा करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
अब इसे पांच लाख रुपये किये जाने की मांग की गई है। हालांकि बोर्ड ने सेवादारों का तीन लाख रुपये का बीमा तय कर दिया है। गुप्ता ने कहा कि बैठक में लेह-लद्दाख के रास्ते से यात्रा कराने संबंधी कोई चर्चा नहीं हुई है। यात्रा के दौरान 116 लंगर लगेंगे। बैठक में साइन बोर्ड के सीईओ नरूला व असिस्टेंट सीईओ जतिंदर सिंह के अलावा पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें