फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तस्वीरे वायरल

Sat, 31 Dec 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
दुकानदारों ने महिलाओं को पीटा
 स्थानीय पुरानी फाजिल्का रोड़ स्थित एक दुकान से चीनी, चावल, चायपत्ती आदि खाद्य पदार्थ चोरी करने वाली पांच महिलाओं को दुकानदारों ने रंगे हाथों काबू कर उन पर जमकर लाठीचार्ज किया। 
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं को पीटा
इस दौरान सभी महिलाएं अपने बचाव में चीखती-चिल्लाती रहीं और राहगीरों द्वारा उनके बचाव के प्रयास के बाद भी दुकानदार ने उन्हें पीटना बंद नहीं किया। इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी फाजिल्का रोड़ स्थित ढुंढाडा मार्केट के दुकानदार सुरेंद्र कुमार की दुकान पर सांय के समय करीब पांच- छह महिलाएं सामान खरीदने गई। 
विज्ञापन

3 of 5
महिलाओं को पीटा
जब दुकानदार ने सामान तोलना शुरू किया तो कुछ महिलाएं चीनी, गुड की खुली बोरियों के पास बैठ गईं। सामान लेकर जब महिलाएं उसकी दुकान से निकलीं तो शक होने पर उसने सभी महिलाओं को रोक लिया। दुकानदार द्वारा महिलाओं की तलाशी लेने पर उनके द्वारा चुराई गई चीनी, गुड़, चायपत्ती और अन्य सामान बरामद हो गया। 

4 of 5
महिलाओं का पीटा
जिस पर गुस्से में आए दुकानदार ने सभी महिलाओं को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। हालांकि आसपास के दुकानदारों ने उसे समझाने और महिलाओं के बचाव का बहुत प्रयास किया लेकिन दुकानदार महिलाओं पर लगातार लाठियां बरसाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिलाओं को पीटा
इस मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था अपराधियों को सजा देना कानून का काम है लेकिन इस प्रकार से दिन-दिहाड़े सरेआम महिलाओं पर लाठी चार्ज करना बेहद ही निंदनीय है। लोगों ने महिलाओं पर चोरी का मामला दर्ज कर सरेआम लाठीचार्ज करने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें