सीट कवर बनाने की छोटी सी दुकान चलाने वाला पलभर में करोड़ों का मालिक बन गया। वो भी सिर्फ एक सिक्के की वजह से, बात चौंकाने वाली है लेकिन सच्ची है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Sirsa News
मामला हरियाणा के सिरसा में डबवाली का है। सिरसा रोड के एक दुकानदार के पास करीब 567 साल पुराना इस्लामिक सिक्का है। दुबई के एक व्यक्ति ने इतिहासिक सिक्के की कीमत डेढ़ करोड़ रुपय लगाई है।
विज्ञापन
3 of 8
Sirsa News
लेकिन दुकानदार इसे साढ़े तीन करोड़ रुपये में बेचना चाहता है। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित जिला बठिंडा के गांव डूमवाली निवासी गोरीशंकर उर्फ विक्की डबवाली के सिरसा रोड पर सीट बनाने का काम करता है।
4 of 8
Sirsa News
इन दिनों मंदवाडे के कारण घर का पुराना सामान बेचकर पेट पाल रहा है। बीते रविवार को सफाई करते समय संदूक में से एक सिक्का मिला। जंग लगे सिक्के को अच्छी तरह से साफ किया तो उर्दू भाषा में कुछ लिखा नजर आया।
विज्ञापन
5 of 8
Sirsa News
यह पता था कि सिक्का इतिहासिक है। लेकिन क्यों हैं, सिक्के पर क्या लिखा है? यह जानने के लिए वह नरसिंह कॉलोनी स्थित मस्जिद में आ पहुंचा। वहां सिक्का देखकर मौलवी दंग रह गए।
विज्ञापन
6 of 8
Sirsa News
मौलवी ने बताया कि इस्लामिक कलेंडर अनुसार सिक्का वर्ष 1450 के समय का है। जिस पर मदीना शहर लिखा हुआ है। करीब 567 वर्ष पुराने सिक्के की फोटो अपने मित्रों के जरिए दुबई तक पहुंचाई तो वहां के एक व्यक्ति ने डेढ़ करोड़ रुपये कीमत लगाई है।
विज्ञापन
7 of 8
Sirsa News
गोरीशंकर के अनुसार इंटरनेट पर शॉपिंग वेबसाइट पर इस तरह के सिक्के का बेस प्राइज 3 करोड़ रुपये मिल रहा है। बांग्लादेश में दो तथा पाकिस्तान में एक सिक्के की बोली लगाई गई है। सिक्के को काफी रेयर माना गया है। वह सिक्के को साढ़े तीन करोड़ रुपये में बेच देगा।
नाना ने दिया था, अहमियत पता चली तो लॉकर में रखा
गोरीशंकर के अनुसार उसके नाना चिंरजी लाल ने उन्हें यह सिक्का दिया था। वे गुरुग्राम में सरकारी मुलाजिम थे। यहां तक उसे पता है कि उसके नाना को उपरोक्त सिक्का उनके नाना ने दिया था। नाना ने सिक्के को संभालकर रखने के लिए कहा था। उसने सिक्के की अहमियत को समझकर बैंक के लॉकर में रखवा दिया है।