चंडीगढ़ में स्कोर डिस्को के बाहर एक सिगरेट ने 9 गोलियां चलवा दीं। हुआ यूं कि डिस्क में सिगरेट पीने को लेकर कुछ युवकों की बाउंसरों से झड़प हो गई। युवकों ने वहां नौ फायर झोंक दिए। एक युवती सहित तीन घायल हो गए। हमले में दिल्ली निवासी शिल्पा रॉय, नयागांव रहने वाले रोपड़ निवासी आकाशदीप व डिस्क के वेटर दीप घायल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
एक सिगरेट ने चलवाईं 9 गोलियां, यकीं न हो तो यहां देखें
2 of 8
हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों और उससे मचे हड़कंप की पूरी वारदात क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों तक पहुंचने में लगी है। वीडियो में कार चलाने वाला आदमी ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था, जो उसको सामने आ रहा था वह उस पर फायर कर रहा था।
विज्ञापन
एक सिगरेट ने चलवाईं 9 गोलियां, यकीं न हो तो यहां देखें
3 of 8
शिल्पा दो दिन पहले फ्रेंड के पास चंडीगढ़ घुमने आई थी। आकाशदीप स्कोर में आया था। शिल्पा के दाहिने कंधे में, आकाशदीप को हिप में और दीप कुमार की दाहिनी कोहनी में गोली लगी है। शिल्पा और दीप पीजीआई और आकाशदीप जीएमएसएच-16 में भर्ती है। हालांकि, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
एक सिगरेट ने चलवाईं 9 गोलियां, यकीं न हो तो यहां देखें
4 of 8
पुलिस के अनुसार गोली चलाने वालों की पहचान डिस्क के रजिस्टर में हरमन, कमल, जसप्रीत व परमजीत दर्ज है। आरोपियों के निवास स्थल का शुरुआती पता तरनतारन का चला है। फिलहाल पुलिस उनके पतों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
एक सिगरेट ने चलवाईं 9 गोलियां, यकीं न हो तो यहां देखें
5 of 8
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों आरोपी दो कारों से आए थे। उनकी डिस्क में सिगरेट पीने को लेकर बाउंसरों से झड़प हुई। इसके बाद एक युवक जेन कार के पास गया।
विज्ञापन
एक सिगरेट ने चलवाईं 9 गोलियां, यकीं न हो तो यहां देखें
6 of 8
इधर-उधर चाभी नहीं मिलने पर उसने कार का शीशा तोड़कर पिस्टल निकाली और वहीं से बाउंसरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इसके बाद वह डिस्क की ओर गया।
विज्ञापन
एक सिगरेट ने चलवाईं 9 गोलियां, यकीं न हो तो यहां देखें
7 of 8
इसी दौरान उसने तीन लोगों को घायल किया और एक अन्य पर पिस्टल से फायर किया, लेकिन उसने खंभे के पीछे छिपकर खुद को बचाया। इसके बाद चारों आरोपी दूसरी कार से फरार हो गए।
एक सिगरेट ने चलवाईं 9 गोलियां, यकीं न हो तो यहां देखें
8 of 8
सूत्रों की मानें तो आरोपियों के पास एक और पिस्तौल भी थी। हालांकि, पुलिस ने दूसरी कार और दूसरी पिस्तौल की पुष्टि नहीं की है। वहीं, पुलिस को गोलियों के आठ खोल वारदात के दिन और एक खोल मीडियाकर्मियों के जरिए दूसरे दिन मिला।