आज रिलीज हुई ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और जमकर टमाटर बरसाए गए। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पठानकोट में ‘सर्बजीत’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना इंकलाब ने कई सिनेमा घरों के बाहर प्रदर्शन किया। शिवसेना इंकलाब का निर्माता पर आरोप है कि फिल्म सर्बजीत सही तथ्यों पर आधारित नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रधान सुनील सैनी की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन राष्ट्रीय प्रमुख अमित अग्रवाल व राष्ट्रीय महासचिव रजनीश कालू विशेष रूप से पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों के समक्ष नारेबाजी की और टमाटरों से हल्ला बोला।
4 of 5
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के मद्देनजर जगत सिनेमा, सिटी सेंटर मॉल सिनेमा, एमएसपी सिनेमा, पीवीआर सिनेमा पर पहले से ही पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन के बाद शिवसेना इंकलाब ने डीसी अमित कुमार को भी मांग पत्र भेजकर फिल्म सरबजीत पर रोक की मांग की।
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि शहीद सर्बजीत पर बनाई गई फिल्म गलत तथ्यों पर आधारित है। डायरेक्टर उमंग कुमार व कलाकारों रणदीप हुडडा, ऐश्वर्य राय बच्चन व दलबीर कौर ने मात्र पैसे कमाने के लालच में शहीद सर्बजीत की शहादत के साथ मजाक किया है।