फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए बेटे की मौत, मां का हाल देख कर रो पड़ेंगे

Mon, 05 Dec 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
20 साल का जवान बेटा विदेश गया था रोजी-रोटी कमाने लेकिन वहां उसकी दम घुटने से मौत हो गई। मां का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
कैथल जिले के रत्ताखेड़ा लुकमान गांव का शेर सिंह इसी साल रोजी-रोटी कमाने जार्जिया गया था। बीते दिनों वहां उसकी दो दोस्तों के साथ मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। दरअसल ये युवक ठंड के चलते कमरे में हीटर ऑन करके सो गए और अंजाम ये हुआ कि सुबह आंख ही नहीं खुली। 
विज्ञापन

3 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि शेर सिंह जिसकी उम्र अभी 20 साल थी। वह 14 फरवरी 2016 को रोजी-रोटी कमाने के लिए जार्जिया गया था और वह जार्जिया के शहर तपलीसी में अपने कुछ भारतीय दोस्तों के साथ रहता था। 

4 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
25 नवंबर को उनके घर में खुशी में रखे श्री अखंड पाठ रखा गया था। पाठ का भोग पड़ा ही था कि उनके भतीजे के फोन पर एक युवक ने शेर सिंह की मौत की खबर दी। बताया जाता है कि शेर सिंह, पंजाब के गांव बदनपुर का जीवन सिंह और केरल का एक युवक तीनों एक ही मालिक के पास ड्राइवर के तौर पर नौकरी करते थे। उसके मकान में किराए पर रहते भी थे।
विज्ञापन

5 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
शनिवार रात करीब 12 बजे अपने कमरे में आकर सो गए। जब वे सुबह काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आए तो मकान मालिक ने पुलिस को बुलाकर जब कमरा खोला तो तीनों में से एक बिस्तर पर, एक जमीन पर और एक दरवाजे के पास पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
मकान मालिक द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फोन करने वाले पंजाब के रुड़की निवासी जस्सी के मुताबिक ठंड ज्यादा होने के कारण तीनों कमरे में हीटर लगाकर सो रहे थे और शायद हीटर की गैस या रसोई गैस के कारण दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

7 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
इस सदमे से शेर सिंह का परिवार बिलकुल टूट गया है। उसकी मां बार-बार यही कह रही है कि मुझे फोन पर मेरे बेटे से बात करवा दो। उसे अभी तक यह आस है कि उसका बेटा अभी भी जीवित ही है
।
विज्ञापन

8 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
वहीं पिता अंग्रेज सिंह, दादा हरभजन सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने देश व प्रदेश की सरकारों से मांग की है कि उनके बेटे की डेड बॉडी को भारत लाने के लिए जार्जिया में बैठे अधिकारियों से बातचीत करें, ताकि शेर सिंह का उसके पैतृक गांव रत्ताखेड़ा में ही अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें