फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री का शेड गिरने से 20 कर्मचारी दबे, तस्वीरें

Sat, 12 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 6
सीमेंट शीट बनाने वाली फैकट्री में उस समय भगदड़ मच गई, जब अचानक शेड गिर गया और 20 कर्मचारी उसके नीचे दब गए। तस्वीरों में देखिए मामला।
विज्ञापन

फैक्ट्री का शेड गिरने से 20 कर्मचारी दबे, तस्वीरें

2 of 6
घटना पंजाब के लुधियाना की है। फोकल प्वाइंट के फेज तीन स्थित औद्योगिक इकाई में सीमेंट की शीट से बना शेड अचानक गिर गया। उसके नीचे काम कर रहे करीब 20 कर्मचारी दब गए। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

फैक्ट्री का शेड गिरने से 20 कर्मचारी दबे, तस्वीरें

3 of 6
आनन-फानन में कंपनी अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्तपाल पहुंचाया। कुछ का अभी इलाज चल रहा है, वहीं कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि शेड करीब 15 हजार वर्ग फीट आकार का था।

फैक्ट्री का शेड गिरने से 20 कर्मचारी दबे, तस्वीरें

4 of 6
जानकारी मिलते ही थाना मोती नगर की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं, हादसे से गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी मालिकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। कर्मचारी इस मामले की बारीकी से जांच की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

फैक्ट्री का शेड गिरने से 20 कर्मचारी दबे, तस्वीरें

5 of 6
कर्मचारियों का कहना है कि लोहे के फ्रेम पर सीमेंट की चादरें डाल कर शेड बनाया गया था। अचानक सीमेंट की चादरें गिरने से हड़कंप मचा और सभी बाहर की तरफ भागे। उनका आरोप था कि यह शेड वर्ष 2002 में डाला गया था और इसकी बराबर सर्विस नहीं कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री का शेड गिरने से 20 कर्मचारी दबे, तस्वीरें

6 of 6
कंपनी अधिकारियों ने साफ किया कि शेड की बराबर जांच कराई जा रही थी। बावजूद इसके हादसा हो गया। अब इंजीनियरों को बुला कर इसकी पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें