पटौदी खानदान की लाड़ली बेटी और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन ने ऐसा काम कर दिया है कि अब उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़ सकते हैं!
विज्ञापन
2 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
बात हो रही है, फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान की। उनके शस्त्र लाइसेंस मामले में लोकायुक्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 24 जुलाई से पहले लोकायुक्त सेवानिवृत्त जस्टिस एनके अग्रवाल को लाइसेंस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपी जानी है, इसलिए बुधवार को एसीपी सिटी गुरुग्राम राजीव ने लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन
3 of 7
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान
एसीपी राजीव ने मामले में शिकायतकर्ता नरेश कादियान को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। पुलिस उन्हें जल्द ही दोबारा जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी। गुरुग्राम और झज्जर जिले के अधिकारियों पर सोहा अली खान के शस्त्र लाइसेंस मामले में अनियमितताएं बरतने के आरोप हैं।
4 of 7
soha ali khan
- फोटो : getty images
अधिकारियों ने एक तो उनका लाइसेंस 21 वर्ष की आयु से पहले बनाया गया, उसके बाद अवैध शिकार मामले में शस्त्र झज्जर पुलिस के पास जब्त होने के बावजूद रिन्यू कर दिया गया। हालांकि, तत्कालीन डीसी गुरुग्राम ने बाद में मामले की शिकायत आने पर गंभीरता को समझते हुए लाइसेंस को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
gr
इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर नरेश कादियान ने लोकायुक्त के पास शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद लोकायुक्त के रजिस्ट्रार ने सोहा अली खान पर एफआईआर और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए थे। 24 जुलाई से पहले गुरुग्राम पुलिस को इस मामले में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट लोकायुक्त को सौंपनी है।
विज्ञापन
6 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
आरोप है कि सोहा अली खान को साल 1996 में आर्म्स लाइसेंस जारी किया गया था, जबकि उस वक्त वह इसके लिए योग्य नहीं थीं। वहीं इस हथियार का इस्तेमाल उनके पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी समेत छह लोगों ने झज्जर में काले हिरण का शिकार करने में किया था। रजिस्ट्रार ने पाया कि सोहा ने आईपीसी की धारा 420 के तहत दंडनीय अपराध किया, जिसके के लिए उन्हें सजा दी जानी चाहिए।
सोहा अली खान द्वारा अवैध ढंग से शस्त्र लाइसेंस बनवाने की शिकायत लोकायुक्त के पास 2016 में आई थी। पीपुल्स फार एनीमल के चेयरमैन नरेश कादियान ने यह शिकायत की थी। जांच जारी है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट लोकायुक्त कार्यालय में सौंप दी जाएगी।
- राजीव, एसीपी सिटी, गुरुग्राम