अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा की सफाई कैसे होगी। क्या कुछ किनारों को साफ करके। मां गंगा को तो कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही टिहरी में बांध बनाकर फांसी दे दी है। गंगा के सिर को कुचल दिया है। क्या टिहरी बांध को सरकार तोड़ेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा से इतने गुस्से में क्यों हैं शंकराचार्य?
2 of 6
पुरीपीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने सेक्टर-21 में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि गंगा को काशी में तो ठीक कर देंगे, लेकिन अन्य जगह कैसे ठीक करेंगे। उन्होंने ने कहा कि भारत के जनमासन ने गंगा को पांच प्रतिशत तो 95 प्रतिशत की बर्बादी सरकारों ने की है।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा से इतने गुस्से में क्यों हैं शंकराचार्य?
3 of 6
शंकराचार्य ने कहा कि गृह मंत्री के नकली दामाद को पुलिस पकड़ लेती है। लेकिन, नकली शंकराचार्य को कौन पकड़ेगा। उन्होंने कहा, यदि प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो 5 घंटे में नकली शंकराचार्य पकड़े जा सकते हैं। व्यास गद्दी को विकृत किया जा रहा है। चारों कुंभ पर उन्हीं का कब्जा हो गया है। अवैध व्यक्ति शंकराचार्य बन घूम रहा है।
कांग्रेस-भाजपा से इतने गुस्से में क्यों हैं शंकराचार्य?
4 of 6
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने साईं पूजा पर पूछे गए प्रश्नों के संबंध में कहा कि वे सिद्धांत की बात करते हैं। सनातन धर्म के अनुसार, सूर्य भगवान, विष्णु, शिव, भगवती और गणपति और उनके अवतारों की पूजा होती है। पांच सनातन देव हैं। उनकी पूजा के अतिरिक्त किसी की मूर्ति पूजा नहीं हो सकती।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा से इतने गुस्से में क्यों हैं शंकराचार्य?
5 of 6
शंकराचार्य का कहना कि नरेंद्र मोदी हिंदुओं के कितने हित रक्षक हैं ये आनेवाला समय बताएगा। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के यह बयान ‘हिंदुस्तान में रहनेवाले सभी हिंदू’ पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य से व्यक्ति की समीक्षा नहीं कराई जानी चाहिए। इससे शंकराचार्य का स्तर गिरता है।
कांग्रेस-भाजपा से इतने गुस्से में क्यों हैं शंकराचार्य?
6 of 6
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अमर उजाला द्वारा इस बार रामलीला के कलाकारों को सम्मानित करने की घोषणा की सराहना की है। गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य की परंपरा के 145वें शंकराचार्य ने कहा कि ‘अमर उजाला रामलीला अवार्ड’ एक अच्छी पहल है। विद्वान और कलाकार तो सम्मानित होने ही चाहिए।