बॉलीवुड के किंग खान का ये अवतार शायद ही अपने देखा होगा। वहीं शाहरुख अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर भी खुलकर बोले, पढ़िए
विज्ञापन
2 of 8
Shahrukh khan
दरअसल, बॉलीवुड के किंग खान वीरवार को लुधियाना के एक मॉल में पहुंचे। यहां हर कोई शाहरूख खान की एक झलक पाने को बेताब दिखा। युवा उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ में लगे रहे।
विज्ञापन
3 of 8
Shahrukh khan
नूरा सिस्टर्स की मौजूदगी में किंग खान ने अपनी फिल्म का एक गाना लांच किया। इसके बाद शाहरुख लुधियाना के गांव झांडे में पहुंच कर ट्रैक्टर चला कर फिल्म के एक सीन को लाइव पेश किया।
4 of 8
Shahrukh khan
सिर पर परना बांधे ट्रैक्टर चलाने के बाद शाहरूख ने कहा कि इसे चलाना, खास कर मोड़ काटना कठिन है। इसके बाद शाहरूख ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया।
विज्ञापन
5 of 8
Shahrukh khan
पंजाब के साथ उनकी रूचि पर शाहरूख बोले कि उनकी पत्नी के परिवार के संबंध होशियारपुर से हैं। इसी वजह से पंजाब उनको भी प्यारा लगता है। पंजाबी पूरे विश्व में विख्यात है।
विज्ञापन
6 of 8
Shahrukh khan
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने पिछले दिनों अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में लोगों की मौत पर शोक जताया और इस घटना की खुल कर निंदा करते हुए इसे दुखदायी बताया।
विज्ञापन
7 of 8
Amarnath terror attack
- फोटो : फाइल फोटो
साथ ही शाहरूख खान ने हमले के बावजूद बरकरार हौसले को लेकर अमरनाथ यात्रियों के जज्बे को सलाम किया और उन्होंने कहा कि धर्म में आस्था आपको बहादुर बनाती है। यही कारण है कि हमले के बावजूद यात्रियों में पूरा उत्साह है।
शाहरुख से जब पूछा गया कि उनकी हर फिल्मों में पंजाबी गीत क्यों होते हैं, तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया लहजे में कहा कि मेरी पत्नी गौरी खान पंजाब से हैं। फिल्म में पंजाबी गाना न डालूं तो मुझे बहुत डांटती है। उसे खुश करने के लिए फिल्म में पंजाबी गाना डालता हूं।