टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार हार के बाद पाक कप्तान शाहिद अफरीदी के संन्यास को लेकर भारतीय दर्शकों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
अफरीदी के संन्यास पर भारतीय दर्शकों का चौंकाने वाला बयान
2 of 7
मोहाली स्टेडियम में मैच हारने के बाद दर्शकों से रूबरू होते अफरीदी
- फोटो : अमर उजाला
दर्शकों का कहना है कि पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी को अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। दर्शकों का कहना है कि वह अभी काफी क्रिकेट खेल सकते हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
अफरीदी के संन्यास पर भारतीय दर्शकों का चौंकाने वाला बयान
3 of 7
मोहाली स्टेडियम में मैच हारने के बाद दर्शकों से रूबरू होते अफरीदी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हुआ मैच देखने के लिए स्टेडियम में काफी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे। पीसीए स्टेडियम में पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी की बैटिंग देखने के लिए लोगों में अधिक क्रेज रहा। लेकिन आफरीदी अधिक रन नहीं बना पाए। इससे दर्शकों को निराशा हुई।
अफरीदी के संन्यास पर भारतीय दर्शकों का चौंकाने वाला बयान
4 of 7
मोहाली स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए पाक दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
समर्थक रहमान सहित अन्य दर्शक चाहते हैं कि आफरीदी अभी रिटायरमेंट न लें। उनका कहना था कि चाहे पाकिस्तान जीते या हारे वह सिर्फ आफरीदी की बैटिंग देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
अफरीदी के संन्यास पर भारतीय दर्शकों का चौंकाने वाला बयान
5 of 7
मोहाली स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए पाक दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
आफरीदी के मैदान पर पहुंचते ही दर्शक झूम उठे। उन्होंने पहला छक्का लगाया तो फैंस ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। लेकिन जल्द ही आफरीदी 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद प्रशंसकों के चेहरे लटक गए।
विज्ञापन
अफरीदी के संन्यास पर भारतीय दर्शकों का चौंकाने वाला बयान
6 of 7
मोहाली स्टेडियम में मैच हारने के बाद दर्शकों से रूबरू होते अफरीदी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अफरीदी ने मैच के बाद यह खुलासा तो नहीं किया कि वे संन्यास लेने जा रहे हैं, लेकिन यह जरूर साफ कर दिया कि वह अपने भविष्य पर फैसला पाकिस्तान जाकर ही लेंगे। ऐसा ही कुछ वकार युनूस ने कहा।
अफरीदी के संन्यास पर भारतीय दर्शकों का चौंकाने वाला बयान
7 of 7
मोहाली स्टेडियम में मैच हारने के बाद दर्शकों से रूबरू होते अफरीदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर अफरीदी ने अपनी एक गलती दोहराई। उन्होंने कश्मीर से आए दर्शकों का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान और कश्मीर से आए दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं। बता दें कि इससे पहले कश्मीर पर बात करने को लेकर उन्हें फटकार लग चुकी है।