कोलकाता में भारत से हारने के बाद हो रही आलोचना पर पाक कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी और कई राज खोले।
विज्ञापन
फैंस की आलोचना पर अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
2 of 8
मोहाली में प्रेस काफ्रेंस के दौरान सवालों का जवाब देते शाहिद अफरीदी
- फोटो : अमर उजाला
आफरीदी ने बताया कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की बजाय उनकी टीम फिलहाल क्रिकेट पर फोकस कर रही है। उस मैच में हमसे गलतियां हुईं, चाहे वह पिच के बारे में जानकारी हो या फिर टीम के चयन को लेकर। उन्होंने कहा कि भारत ने अच्छा मैच खेला। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच हमारे हाथ से छीन ले गए।
पीसीए मोहाली में बातचीत के दौरान आफरीदी ने कहा उन्होंने फेसबुक, ट्विटर तक बंद कर रखा है। पूर्व क्रिकेटर इस समय हमारे बारे में क्या कह रहे हैं, उनकी बातों पर गौर करने की जगह हमें मैदान पर अपना शत-प्रतिशत परफॉर्मेंस देना जरूरी है। वहीं, आफरीदी ने यह भी कहा कि हार के बाद जो क्रिकेट प्रशंसक आलोचना करते हैं, वह कहीं न कही हम से प्यार भी करते हैं। हमें ऐसी बातों को पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए।
फैंस की आलोचना पर अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
अफरीदी ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में ऐसी गलती को दोहराया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में टीम ने जो गलती की थी, उसे दोहराया नहीं जाएगा। आफरीदी ने कहा कि टी-20 में जो टीम कम गलती करेगी, वह चैंपियन का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
फैंस की आलोचना पर अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
अफरीदी ने कहा कि क्रिकेट ऐसा खेला है जिसने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रूलाया है। खासकर भारतीय उपमहाद्वीप में इसका चलन कुछ ज्यादा है। उनके अनुसार क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी टीम और खिलाड़ियों से बहुत सारी अपेक्षाएं होती हैं। वह हमेशा अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
फैंस की आलोचना पर अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
शाहिद ने कहा कि वह भारत में कई जगहों पर खेल चुके हैं। खासकर मोहाली का विकेट काफी बेहतर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के कोच माइक की इस बात पर असहमति जताई कि मोहाली की विकेट न्यूजीलैंड का फेवर करेगी। आफरीदी ने कहा कि मोहाली की पिच को लेकर मेरा बेहतरीन अनुभव रहा है।
विज्ञापन
फैंस की आलोचना पर अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
आफरीदी ने कहा मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारा अहम मुकाबला है। हमारी टीम पुरानी बातें को भूलाकर नए मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। न्यूजीलैंड की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है। उनके खिलाफ हम प्लान बना रहे हैं। आज अभ्यास के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ रणनीति बनाएंगे और मैच वाले दिन उस पर अमल करेंगे। टीम में फेरबदल को लेकर उन्होंने कहा कि यह केवल उनका फैसला नहीं होता।
मैच से पहले न्यूजीलैंड के कोच माइक ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को वह हलके में नहीं ले रहे। माइक ने कहा- हमें पता है कि पाक की टीम काफी खतरनाक है और कभी भी उलटफेर करने की क्षमता रखती है। उन्होंने पाक की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास बेहतरीन पेस बेटरी है। कीवी कोच के मुताबिक जनवरी में उनका पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड में तीन मैचों की सीरीज में आमना-सामना हुआ था। इसका दोनों टीमों को फायदा मिलेगा।