2017 के आखिरी दिन एलओसी पर हुई फायरिंग में बेटा शहीद हो गया तो मां का कलेजा फट गया और उसके मुंह से वो बात निकली, सुनकर रो देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
जगसीर सिंह का परिवार
राजौरी (श्रीनगर) के नोशेरा सेक्टर में रविवार आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए जवान जगसीर सिंह की माता कहती हैं कि देश की फौज उनके बेटे जगसीर सिंह की शहादत का बदला ले। पिता कहते हैं कि देश की सुरक्षा के लिए खुद ही बेटे को फौज में भर्ती कराया था। उसके शहीद होने पर दुख है। जगसीर गांव लोहगढ़ जिला फिरोजपुर का रहने वाला है और दस दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था।
विज्ञापन
3 of 5
जगसीर सिंह का परिवार
जैसे ही जगसीर के शहीद होने की खबर गांव लोहगढ़ पहुंची तो मातम छा गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पिता अमरजीत सिंह वासी गांव लोहगढ़ जिला फिरोजपुर ने बताया कि सुबह टेलीफोन आया कि नोशेरा सेक्टर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उनका बेटा जगसीर सिंह (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसके थोड़ी देर बाद पता चला कि जगसीर शहीद हो गया। जगसीर की दो छोटी बेटियां व एक बेटा है।
4 of 5
जगसीर सिंह का परिवार
पिता कहते हैं कि खुद ही जगसीर को देश की सुरक्षा के लिए फौज में भर्ती कराया था। जगसीर की मां गुरमीत कौर रोती हुई कहती हैं कि उन्होंने अपना बेटा देश को समर्पित कर दिया, जो अब कभी लौट कर नहीं आएगा। जगसीर के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। वह भारतीय फौज से कहना चाहती हैं कि मेरे बेटे की शहादत का बदला पाकिस्तान से जरूर लें। जगसीर की पत्नी महिंदरपाल कौर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
महिंदरपाल कौर कहती है कि सुबह सात बजे उसे फोन आया कि आतंकी मुठभेड़ में जगसीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वापस यूनिट में फोन किया पर किसी ने उठाया नहीं। महिंदरपाल कौर ने बताया कि उसका भाई भी फौज में है और जगसीर की यूनिट से थोड़ी दूरी पर रहता है। भाई को फोन कर जगसीर के बारे में पता लगाने को कहा। थोड़ी देर बाद ही जगसीर के शहीद होने की सूचना आ गई।