फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह शख्स पहनता है दुनिया की सबसे बड़ी और भारी पगड़ी, वजन सोच भी नहीं सकते!

Tue, 19 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Avtar Singh - फोटो : File Photo
अगर मूछें नत्थू लाल जैसी हों तो पगड़ी इन सरदार जी जैसी होनी चाहिए। दावा दुनिया की सबसे बड़ी 45 किलो की पगड़ी का है। यकीं न हो तो देखिए।
विज्ञापन

2 of 9
45 किलो की पगड़ी पहनने वालें बाबा अवतार सिंह मौनी
जी हां, पंजाब के रहने वाले अवतार सिंह की पगड़ी कोई आम पगड़ी नहीं है। इस पगड़ी का वजन है पूरे 45 किलो। अवतार सिंह हर रोज 6 घंटे लगाकर यह पगड़ी पहनते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
45 किलो की पगड़ी पहनने वालें बाबा अवतार सिंह मौनी
पटियाला के रहने वाले बाबा अवतार सिंह मौनी का नाम सबसे बड़ी पगड़ी के लिए गिन्नीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आज तक दुनिया में इतनी बड़ी और भारी पगड़ी कभी किसी ने नहीं पहनी है। 

4 of 9
45 किलो की पगड़ी पहनने वालें बाबा अवतार सिंह मौनी
अवतार सिंह का दावा है कि उनकी पगड़ी की लंबाई 2115 फुट है। अगर हम इनकी पगड़ी की लंबाई की तुलना ओलिंपिक साइज के 13 स्वीमिंग पूल से करें तो गलत नहीं होगा। 
विज्ञापन

5 of 9
45 किलो की पगड़ी पहनने वालें बाबा अवतार सिंह मौनी
60 साल से ज्यादा उम्र के अवतार सिंह पिछले 18 सालों से हर रोज यह पगड़ी पहनते हैं। लेकिन मजे की बात तो यह है कि अवतार सिंह को यह पगड़ी सिर पर बोझ नहीं लगती, बल्कि वे तो अपनी पगड़ी से काफी खुश हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Avtar Singh
इतना ही नहीं, अगर कभी भूल से वह अपनी 45 किलो वजनी पगड़ी न पहनें तो उन्हें कुछ अधूरा सा लगता है। लगता है कि वह ठीक से चल नहीं पाएंगे और गिर जाएंगे। तब उन्हें याद आता है कि उन्होंने अपनी पगड़ी नहीं पहनी है। 
विज्ञापन

7 of 9
Avtar Singh
अवतार सिंह कहते हैं कि जब तक उनके शरीर में जान और ताकत है, वह यह पगड़ी पहनना नहीं छोड़ेंगे। आमतौर पर सभी सिख पगड़ी पहनते हैं लेकिन उनकी पगड़ी 16 या 22 फुट लंबी होती है। लेकिन पटियाला (पंजाब) के रहने वाले अवतार सिंह 2115 फुट लंबी पगड़ी पहनते हैं। 

8 of 9
Avtar Singh
अवतार सिंह का कहना है कि उनकी पगड़ी में इस्तेमाल होने वाले नीले और संतरी कपड़े का वजन लगभग 30 किलो है। अपनी पगड़ी पर जो गहने वह लगाते हैं उन्हें मिलाकर पगड़ी का कुल वजन 45 किलो होता है। अवतार सिंह के पूरे गेटअप की बात करें तो पगड़ी के अलावा वे एक कृपाण और हाथों में भारी कड़े भी पहनते हैं जिनका वजन और 39 किलो होता है। 
 
विज्ञापन

9 of 9
Avtar Singh
अपनी भारी पगड़ी की वजह से अवतार सिंह अक्सर आम दरवाजों में से जरा मुश्किल से ही निकल पाते हैं और हां, उनका कार में बैठना तो नामुमकिन ही है इसलिए वे कहीं भी आने-जाने के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें