फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

Wed, 22 Apr 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
1 of 8
जींस और सूट सलवार में चेहरा छिपा रही इन बेटियों को देखिए, जो चंद पैसों के लिए जिस्म का सौदा करती थीं। ये लड़कियां पंजाब की हैं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

2 of 8
इन लड़कियों को डेराबस्सी में देह व्यापार करते पकड़ा गया। इनके सामने आने से यह तो साफ हो गया कि इनके जैसी कई और लड़कियां इस व्यापार में फंसी होंगी। अगर पुलिस गहराई से छानबीन करे तो सच सामने आ सकता है।
विज्ञापन

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

3 of 8
पकड़ी गई लड़कियों की उम्र 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। दलाल 6 हजार रुपये एक रात के लेकर लड़कियां सप्लाई करता था। साथ में दलाल भी काबू किया गया है। उससे नकदी भी बरामद हुई।

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

4 of 8
दलाल की पहचान अमृतसर के गुरनाम नगर की गली नंबर 4 में रहने वाले गुरमीत सिंह उर्फ गोरा के रुप में हुई है, वहीं युवतियां यूपी, लुधियाना और अमृतसर की रहने वाली हैं। फिलहाल तीनों लड़कियां शिवालिक सिटी खरड़ में रहती थीं।
विज्ञापन

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

5 of 8
आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ पहले भी थाना सलेम टाबरी लुधियाना में केस दर्ज है, जिसमें वह भगोड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको अदालत पेश किया जहां से सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर पटियाला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

6 of 8
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि हमें सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई अनूप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

7 of 8
एएसआई अनूप सिंह ने देह व्यापार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वे फर्जी ग्राहक बनकर दलाल से मिले और 6 हजार रुपये में डील तय हुई। जब दलाल तीनों लड़कियों को लेकर पहुंचा तो अनूप सिंह ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

जिस्म बेचती थीं ये लड़कियां, वजह पैसा या मजबूरी

8 of 8
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। दलाल और लड़कियों से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि इस देह व्यापार में कहीं और लड़कियां तो नहीं फंसी हैं? साथ ही पता लगाया जाएगा कि इनके देह व्यापार करने का क्या कारण था?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें