फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छापामारी....और कमरों में नजारा देख पुलिस दंग

Fri, 02 Oct 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
छेड़छाड़ के आरोपी की तलाश में पुलिस ने होटल में छापामारी की लेकिन जब कमरों की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
विज्ञापन

होटल में छापामारी....और कमरों में नजारा देख पुलिस दंग

2 of 6
छेड़छाड़ के आरोपी की तलाश में पुलिस ने होटल में छापामारी की लेकिन जब कमरों की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। दरअसल हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सदानंद चौक स्थित एक निजी होटल में महिला थाना पुलिस ने छापामारी की। एकाएक हुई छापामारी से वहां हड़कंप मच गया। हालात ये थे कि होटल के कमरों में कॉलेज में पढ़ने वाले संदिग्ध हालात में बैठे हुए थे।

विज्ञापन

होटल में छापामारी....और कमरों में नजारा देख पुलिस दंग

3 of 6
पुलिस ने मौके से दो लड़कियों व दो लड़कों को काबू कर लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों व लड़कों के परिजनों को भी थाना में बुला लिया और काफी देर विचार-विमर्श करने के बाद देर शाम दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि लड़कों के परिजनों को भी इस पूरे मामले से अवगत करवाते हुए उन्हें सौंप दिया।ं

होटल में छापामारी....और कमरों में नजारा देख पुलिस दंग

4 of 6
हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय सूचना मिली कि छेड़छाड़ का एक आरोपी सदानंद चौक स्थित एक होटल में मौजूद है। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी कुसुम लता टीम सहित मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दो युवकों व दो लड़कियों को संदिग्ध हालत में काबू कर लिया। इसके बाद महिला थाना में ले आईं।

विज्ञापन

होटल में छापामारी....और कमरों में नजारा देख पुलिस दंग

5 of 6
बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों लड़कों व लड़कियों से काफी पूछताछ भी की और मामले को लेकर दोनों लड़कियों के परिजनों को भी थाने में तलब कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां शहर के ही एक कॉलेज में पढ़ती हैं। एक युवक के खिलाफ लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत आई हुई थी, उसकी सूचना मिली थी कि वह सदानंद चौक स्थित एक होटल में मौजूद है। जिसके आधार पर छापामार कार्रवाई की गई। युवक को छेड़छाड़ के आरोप में काबू कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में छापामारी....और कमरों में नजारा देख पुलिस दंग

6 of 6
कुसुम लता, एसएचओ, महिला थाना, कुरुक्षेत्र ने बताया कि वहीं जांच के दौरान दो लड़कियां और दो लड़के संदिग्ध हालत में मिले थे। जिन्हें पूछताछ के लिए थाना में लेकर आए थे। उनके परिजनों को बुलाया गया। लड़कियों व उनके परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। लड़कियों व लड़कों को परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें