फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: 3 महिलाओं संग पकड़े गए 7 युवक, देखिए

Tue, 21 Jul 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पातड़ां,पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने पातड़ां के एक रिहायशी इलाके में चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश किया है। मामला पंजाब के पटियाला के पातड़ां(अडवानी) का। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर की गई रेड में पुलिस ने अड्डे से तीन महिलाएं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: 3 महिलाओं संग पकड़े गए 7 युवक, देखिए

2 of 5
जानकारी के अनुसार दोपहर को शहर की लखवाली बस्ती के कुछ मोहल्ला निवासियों ने सिटी पुलिस पातड़ां को सूचना दी कि मोहल्ले के एक घर में कई दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा जोरों से चल रहा है। उनकी करतूतों से मोहल्ला निवासी बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: 3 महिलाओं संग पकड़े गए 7 युवक, देखिए

3 of 5
इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज हरमेश सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कुछ मौजिज लोगों की हाजिरी में छापेमारी की। इस दौरान मकान में हाजिर पुरुष व महिलाओं ने बताया कि वे रिश्ते की बात करने आए हैं।

सेक्स रैकेट: 3 महिलाओं संग पकड़े गए 7 युवक, देखिए

4 of 5
पुलिस को उनके द्वारा बनाई कहानी पर शक हुआ। पुलिस उन्हें सिटी चौकी ले गई। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मोहल्ला निवासियों ने उक्त मकान के आसपास एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: 3 महिलाओं संग पकड़े गए 7 युवक, देखिए

5 of 5
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मुखी पातड़ां डा. जगवीर सिंह ने देह व्यापार का अड्डा चलाने के आरोप में चकला चलाने वाली महिला सहित 3 महिलाओं व 7 पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें