फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

Wed, 22 Apr 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा नेता के बेटे को तलवार की धार पर बेरहमी से पीटकर अधमरा करने वाले पुलिस कर्मियों के बेटे की करतूत बयां करती वायरल तस्वीरें देखिए।
विज्ञापन

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

2 of 9
चंडीगढ़ के बैड ब्वायज गैंग की तर्ज पर अंबाला में भी छात्रों को धमकाकर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। आरोप है कि पुलिस वालों के दो बेटों समेत कई युवकों के इस गिरोह ने पैसे न देने पर एक भाजपा नेता के बेटे को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

3 of 9
एक हमलावर ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। पुलिस की कार्रवाई का हाल यह है कि अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। अब पीड़ित के परिवार ने यही वीडियो पुलिस को सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

4 of 9
भाजपा नेता गुरनाम सिंह गामा ने बेटे पर हुए हमले का वीडियो मंगलवार को डीसीपी को सौंपा। इस वीडियो को डीसीपी को सौंपने के दौरान पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को मारने वाले आधा दर्जन युवकों में दो युवक पुलिस वालों के बेटे हैं। युवक से मारपीट का वीडियो भी एक हमलावर युवक ने ही बनाया था।

विज्ञापन

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

5 of 9
हालांकि इस मामले में इलाका पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी को लेकर मंगलवार पीड़ित पिता ने संबंधित वीडियो डीसीपी को सौंपते हुए मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

6 of 9
पुलिस से पीड़ित पिता ने ये भी मांग की है कि उसके परिवार व बेटे को सुरक्षा मुहैय्या करवाई जाए, क्योंकि इस घटना के बाद से उसका बेटा व परिवार दहशत में हैं। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसके बेटे को कई दिनों से तंग कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने उसके बेटे से 50 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी थी।
विज्ञापन

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

7 of 9
मगर उसके बेटे ने जब इसके लिए मना कर दिया, तो उसके बेटे पर रंजिशन हमला किया गया। इतना ही उसके बेटे को पीटते हुए की भी वीडियो बनाकर उसके वायरल कर दिया गया। बाप के अनुसार सभी हमलावर बुलेट व अन्य मोटरसाइकिलों पर आए और हथियारों से उसके बेटे को पीटने लग गए। पीटने के बाद वे लोग उसके बेटे व उसके परिवार वालों को मारने की धमकी भी दे गए हैं।

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

8 of 9
गामा ने कहा कि उनके बेटे पर हमला करने वाले कोई और नहीं बल्कि दो पुलिस कर्मियों के बेटे व उनके अन्य साथी है।  गामा ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए डीसीपी से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

देखिए, पुलिसवालों के बेटों की गुंडागर्दी की वायरल तस्वीरें

9 of 9
इसी संबंध में गामा ने डीसीपी अर्बन को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें