जाको राखे साइयां मार सके न कोय...यह चमत्कार हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ। यहां एक सात साल का बच्चा मौत को हराकर जिंदगी जीत लाया। परिवार में मौत का मातम पसरा था। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। लेकिन जैसे ही बेटे की सांसे चलने लगी तो पूरे इलाके में नई जिंदगी की खुशी फैल गई। देश-दुनिया में यह चमत्कारी घटना सुर्खी बनी। दरअसल, यह परिवार हरियाणा के बहादुरगढ़ के किला मोहल्ला में रहता है। परिजन बेटे को मृत समझ कर अस्पताल से घर ले लाए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। दादी ने पोते का चेहरा देखने की जिंद की तो सांस चलने का पता चला। जिंदगी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी तो सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। बच्चे को फिर से रोहतक के अस्पताल ले जाया गया। अब वह पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर आ गया है। सात वर्षीय बच्चे का नाम कुनाल है। वह पिछले महीने टाइफाइड से ग्रसित हो गया था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने पर वह ठीक नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली लेकर गए थे।