फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बिखरीं 7 लाख की मछलियां, देखकर लोग कुछ यूं हुए हैरान, तस्वीरें

Tue, 16 Aug 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर लोग हुए क्रेजी - फोटो : अमर उजाला
सड़क के बीचों बीच 7 लाख की मछलियां बिखरी पड़ी थीं, जिन्हें देखकर लोगों ने जो काम किया, हर देखने वाला हैरान रह गया। आप भी देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

2 of 6
चंडीगढ़ में सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर लोग हुए क्रेजी - फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि चंडीगढ़ में रेलवे लाइट प्वाइंट पर मछलियों से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में ड्राइवर, परिचालक और कार सवार युवती को चोटें आई। लोगों ने बचाव अ​भियान चलाते हुए उन्हें सेक्टर-32 के जीएमसीएच पहुंचाया। सुब​ह के करीब साढ़े 6 बजे हादसा हुआ। ट्रक संतुलन बिगड़ा और वह कार को टक्कर मारते हुए पलट गया और 7 लाख की मछलियां सड़क पर बिखर गईं। इतनी सारी मछलियों को देखकर लोग सहम गए।
विज्ञापन

3 of 6
चंडीगढ़ में सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर लोग हुए क्रेजी - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद लोग उन्हें एक-एक करके उठाकर ले जाने लगे। हालत ये रही कि ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रक चंडीगढ़ से पंचकूला, कालका जाने वाली सड़क की तरफ पलटा था। जिसे वहां से उठाने में दोपहर के डेढ़ बज गए। जिस कारण लगभग 7 घंटे तक इस सड़क पर लंबा जाम लगा रहा है। जाम की स्थिति सेक्टर-26 रेलवे लाइट प्वाइंट तक देखने को मिली। वहीं आईटी पार्क थाना पुलिस ने जांच करते हुए ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया था।

4 of 6
चंडीगढ़ में सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर लोग हुए क्रेजी - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी ईएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहा था। जबकि कार कालका, पंचकूला की तरफ से आ रही थी। जैसे ही कार रेलवे लाइट प्वाइंट के बीच आई तो मछलियों से भरे ट्रक ने कार को बचाने के लिए जोरदार ब्रेक मारी, उसके बाद भी ट्रक कार के अगले हिस्से से टकरा गया। कार को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह ने इतनी तेज ब्र्रेक मारी कि ट्रक के टायर 20 फुट तक सड़क पर घिसते चले गए। जिसके निशान सड़क दिखाई दे रहे हैं। ब्रेक के बाद कार से टकराकर ट्रक चंडीगढ़ की ओर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ में सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर लोग हुए क्रेजी - फोटो : अमर उजाला
ट्रक पलटने से 70 टन मछलियों के बॉक्स सड़क के किनारे फुटपाथ पर गिर गए। ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से मछलियां ट्रक में लेकर लुधियाना, जालंधर जाने से पहले मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर की मछली मार्केट में सप्लाई देने जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे लाइट प्वाइंट पर ग्रीन लाइट होने पर किशनगढ़ मनीमाजरा के लिए बढ़ा तभी पंचकूला से रेड सिगनल होने के बावजूद कार उनके ट्रक के आगे आ गई। जिसे बचाने के लिए उसने ब्रेक मारी तो ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंडीगढ़ में सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर लोग हुए क्रेजी - फोटो : अमर उजाला
वहीं लुधियाना के रहने वाले युवक सौरभ शर्मा ने बताया कि वह सभी पांच दोस्त (दो युवतियां सहित) परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल से आ रहे थे। उसे अपनी डांस क्लास के लिए मोहाली फेस 10 जाना था। सौरभ ने बताया कि वह ग्रीन सिगनल पर ही आ रहा था। जबकि दड़वा की तरफ से आ रहे ट्रक ने रेड लाइट क्रॉस कर उनकी कार को ट्रक मारी है। जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में सभी को हल्की चोटें भी आई हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें